फॉण्ट कनवर्टर NEW

सजबीन की संदिग्ध मौ’त: संपत्ति के दबाव में ह’त्या का आरोप, पति गिरफ्तार

Ranchi News: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रमजान कॉलोनी में रहने वाली एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। 21 वर्षीय सजबीन परवीन का शव सोमवार रात उसके ससुराल के कमरे में मिला। घटना की

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रमजान कॉलोनी में रहने वाली एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। 21 वर्षीय सजबीन परवीन का शव सोमवार रात उसके ससुराल के कमरे में मिला। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग रांची पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई।

मौत की खबर के बाद दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद मारपीट भी हो गई। सूचना पाकर लोअर बाजार थानेदार रणविजय शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया।

पिता की संपत्ति में हिस्सा लाने के लिए था लगातार दबाव

मृतका सजबीन परवीन के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 13 जून 2025 को धूमधाम से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति उसे लगातार प्रताड़ित करने लगा। परिजनों का आरोप है कि सजबीन पर मायके से संपत्ति में हिस्सा लाने और अलग-अलग समय पर पैसे लाने का दबाव बनाया जा रहा था।

परिजनों ने आरोप लगाया कि जब ससुराल वाले अपने इरादों में सफल नहीं हो पाए, तो उन्होंने सजबीन की हत्या कर दी और बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। मृतका के भाई ने पुलिस से पूरे मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

सूचना में देरी के कारण मामला संदेहास्पद

लोअर बाजार थानेदार रणविजय शर्मा ने मीडिया को बताया कि पुलिस इस मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत का समय सोमवार रात करीब 8 बजे का बताया जा रहा है, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को देर रात करीब 2 बजे दी गई। सूचना देने में हुई इस देरी के कारण पूरा मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति जहीर को हिरासत में ले लिया है। जिस कमरे में शव मिला है, वहां एफएसएल (FSL) की टीम से भी जांच करवाई गई है। थानेदार ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है; आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram