फॉण्ट कनवर्टर NEW

अल्पसंख्यक अधिकारों को मजबूत करने की पहल, बोकारो में कांग्रेस सम्मेलन का ऐलान

Bokaro News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के तत्वावधान में आगामी 18 दिसंबर 2025 को अल्पसंख्यक अधिकार के अवसर पर एक भव्य अल्पसंख्यक अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने सेक्टर

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के तत्वावधान में आगामी 18 दिसंबर 2025 को अल्पसंख्यक अधिकार के अवसर पर एक भव्य अल्पसंख्यक अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने सेक्टर 4 कार्यालय में प्रेस को दी। सम्मलेन बोकारो स्थित सेक्टर वन हंस रीजेंसी में आयोजित होगा। इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चास नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद खान ने बताया सम्मेलन का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदायों के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार एवं सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करना तथा उनके हितों की रक्षा के लिए ठोस रणनीति तैयार करना है। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि भाग लेगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का मानना है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा और समान भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। यह सम्मेलन अल्पसंख्यक समुदायों की आवाज़ को मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
वाहिद खान ने बताया कि भाग लेने हेतु सभी अल्पसंख्यक समुदायों के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से दर उपस्थिति की अपील की जाती है इस सम्मेलन में झारखण्ड अल्पसंख्यक विभाग के 24 जिलों के जिलाध्यक्ष शिरकत करेंगे एवम साथ ही साथ विभाग के सभी प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस अधिकार सम्मेलन में मुख्य रूप से झारखण्ड प्रदेश प्रभारी के. राजू राजनीतिक सलाहकार AICC गुरदीप सिंह सप्पल, प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर,, अल्पसंख्यक विभाग प्रभारी जीनल एन गाला , विधायक कुमार जयमंगल सिंह ,विधायक स्वेता सिंह, राजेश ठाकुर, मंजूर अहमद अंसारी, अनवार अहमद अंसारी उपस्थित रहेंगे।इस मौके पर खालिद खान समेत कई कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता थे

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram