फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार, तीन की हालत गंभीर

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-18 पर काली मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज में हुई टक्कर से अफरा-तफरी मच

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-18 पर काली मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज में हुई टक्कर से अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर सहायता के लिए पहुंच गए।

कोलकाता से लौटते समय हुआ हादसा

रांची के रहने वाले फरीन तालत (25), नौसीन तालत (23) और मुसरफ अहमद (25) अपने परिजनों के साथ कोलकाता में पिता का इलाज करवाने के बाद रांची वापस लौट रहे थे। परिजन एक एंबुलेंस और दो निजी वाहनों में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान काली मंदिर के पास उनकी हुंडई क्रेटा अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे एक टेलर में जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस जांच में जुटी, वाहन जब्त

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य में हाथ बंटाया और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

दुर्घटना की सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त क्रेटा कार को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram