फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची-जमशेदपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, मासूम की मौ’त से उबाल!

Seraikela-Kharsawan News: सरायकेला खरसावां जिला स्थित चांडिल थाना क्षेत्र के रांची-जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर भादुडीह के पास मंगलवार शाम करीब चार बजे हुआ एक दिल दहला देने वाला हादसा पूरे इलाके में शोक और रोष का कारण बन गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कक्षा पांच

अपनी भाषा में पढ़ें

Seraikela-Kharsawan News: सरायकेला खरसावां जिला स्थित चांडिल थाना क्षेत्र के रांची-जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर भादुडीह के पास मंगलवार शाम करीब चार बजे हुआ एक दिल दहला देने वाला हादसा पूरे इलाके में शोक और रोष का कारण बन गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ने वाला 10 वर्षीय विष्णु गोराई ट्यूशन से घर लौट रहा था। इसी दौरान गिट्टी लदे एक 407 मालवाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मासूम को एक कार से टाटा मेन अस्पताल जमशेदपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर जैसे पहाड़ टूट पड़ा। ग्रामीणों के बीच भी मातम और गहरा आक्रोश फैल गया।

दुर्घटना के बाद मामला राजनीतिक रंग भी लेने लगा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस वाहन ने विष्णु को कुचला, उस पर ‘HLM’ लिखा था और उसे आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो से जोड़कर देखा जा रहा है। आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि हादसे की सूचना को प्रारंभ से ही दबाने का प्रयास किया गया, जिसके चलते लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।

इधर, दुर्घटना के तुरंत बाद 407 ट्रक चालक वाहन लेकर क्रेशर रोड की ओर भागने लगा, लेकिन लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक मौके से फरार हो गया। बाद में हाइड्रा मशीन की मदद से वाहन को सड़क से हटाया गया।

इस हादसे ने स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण यह जानना चाहते हैं कि आखिर किस दबाव में पुलिस और प्रशासन ने उचित कार्रवाई में देर की और सूचना सही समय पर क्यों नहीं दी गई? उधर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन जनाक्रोश अभी भी थमा नहीं है। शोक से भरा भादुडीह आज न्याय की मांग कर रहा है और मासूम विष्णु की मौत का दर्द पूरे क्षेत्र को झकझोर गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram