Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»राजा हत्याकांड में चौंकाने वाला मोड़: दो आरोपियों ने मजिस्ट्रेट के सामने साधी चुप्पी!
India

राजा हत्याकांड में चौंकाने वाला मोड़: दो आरोपियों ने मजिस्ट्रेट के सामने साधी चुप्पी!

राजा रघुवंशी हत्याकांड: कबूलनामे से पलटे आरोपी, मजिस्ट्रेट के सामने साधी चुप्पी, जांच में नया मोड़
By Samsul HaqueJune 27, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों, आकाश और आनंद ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने कबूलनामे से इनकार कर दिया है। मेघालय पुलिस के अनुसार, दोनों ने पहले हत्या में अपनी मिलीभगत स्वीकार की थी, लेकिन अब मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने से चुप्पी साध ली है।

इंदौर के 29 वर्षीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या 23 मई को मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) में उनकी हनीमून यात्रा के दौरान हुई थी। रघुवंशी ने 11 मई को इंदौर में सोनम से शादी की और 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय आए थे। वह 23 मई को शिलांग से लगभग 65 किलोमीटर दूर सोहरा में लापता हो गए थे। दो जून को उनका क्षत-विक्षत शव एक झरने के पास खाई में मिला। उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा पर इस हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, राजा को तीन किराए के हत्यारों- विशाल चौहान, आकाश राजपूत, और आनंद कुर्मी ने सोनम की मौजूदगी में वेई सॉडॉन्ग व्यूपॉइंट पर चाकुओं से हमला कर मार डाला और उनका शव एक गहरी खाई में फेंक दिया गया।

मेघालय पुलिस ने इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें सोनम, राज कुशवाहा, तीन किराए के हत्यारे, और सबूत नष्ट करने के आरोप में तीन अन्य शामिल हैं। शुरुआती जांच में आकाश और आनंद ने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार की थी और पुलिस के सामने अपराध की पूरी कहानी बयान की थी। हालांकि, 26 जून को मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने पर दोनों ने अपने बयानों से पलटते हुए कोई भी कबूलनामा देने से इनकार कर दिया। शिलांग शहर के पुलिस अधीक्षक हरबर्ट पिनियाड खारकोंगोर राजा हत्याकांड की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) का नेतृत्व कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने बताया कि आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी चुप रहे और गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने पर कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, हमने (पांच) आरोपियों में से केवल दो को मजिस्ट्रेट के पास भेजा। वे कोई बयान नहीं देना चाहते थे। हमारे पास उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। हम एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) रिपोर्ट का भी इंतजार कर रहे हैं। मेघालय पुलिस ने पहले दावा किया था कि सभी आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया है। खारकोंगोर ने बताया कि पुलिस के इकबालिया बयान अदालत में स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने कहा, यह उनका अधिकार है कि वे इकबालिया बयान न दें। लेकिन भौतिक साक्ष्य भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। कोई समस्या नहीं है। हमारे पास मामले में सबूत हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : राजा रघुवंशी की तरह एक और युवक हुआ पत्नी की साजिश का शिकार!

इस खबर को भी पढ़ें : राजा हत्याकांड: रिमांड पूरी, हत्यारों को शिलॉन्ग कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

इस खबर को भी पढ़ें : राजा हत्याकांड में होंगे कई खुलासे, अभी और भी राज उगलेगी मास्टरमाइंड सोनम

इस खबर को भी पढ़ें : राजा हत्याकांड: आशिक ने बताया हत्या के बाद सोनम ने राजा के पर्स से किया था भुगतान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

आदिवासी बहुल गेतुपानी गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

June 23, 2026

सांसद सुखदेव भगत के प्रयास रंग लाए, गुमला के 9 पहाड़ी मार्ग होंगे पक्के

June 23, 2026

अरब संस्कृति का वह दौर, जिसने दुनिया को दीं बेजोड़ इमारतें

June 23, 2026

RECENT ADDA.

आदिवासी बहुल गेतुपानी गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

June 23, 2026

सांसद सुखदेव भगत के प्रयास रंग लाए, गुमला के 9 पहाड़ी मार्ग होंगे पक्के

June 23, 2026

अरब संस्कृति का वह दौर, जिसने दुनिया को दीं बेजोड़ इमारतें

June 23, 2026

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के घर से ढाई लाख के जेवरात गायब, घरेलू कर्मी पर शक; पुलिस जांच में जुटी

June 22, 2026

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.