फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

राजा हत्याकांड: आशिक ने बताया हत्या के बाद सोनम ने राजा के पर्स से किया था भुगतान

India News: इंदौर के कारोबारी के बेटे राजा रघुवंशी की हत्या में पकड़े गए आरोपियों से पुलिस राज उगलवा रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी और सोनम के आशिक राज कुशवाहार ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इसी बीच खबर है कि वारदात में आरोपी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

India News: इंदौर के कारोबारी के बेटे राजा रघुवंशी की हत्या में पकड़े गए आरोपियों से पुलिस राज उगलवा रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी और सोनम के आशिक राज कुशवाहार ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इसी बीच खबर है कि वारदात में आरोपी सोनम रघुवंशी ने हत्यारों को 20 लाख रुपये देने का वादा किया था। फिलहाल, इस मामले की जांच जारी है। सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह समेत सभी आरोपियों को मेघालय के शिलॉन्ग ले जाया गया है। उन्हें बुधवार आज कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

इंदौर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, राज कुशवाह का दावा है कि वह सोनम की मदद नहीं करना चाहता था और आखिर में मेघालय जाने का प्लान रद्द कर दिया था। उसने कथित तौर पर तीन अन्य लोगों को भी जाने से मना कर दिया था, लेकिन सोनम की तरफ से टिकट बुक किए जाने के बाद वे मेघालय घूमना चाहते थे। उन्होंने आगे बताया, आखिरी मौके पर तीनों ने हत्या करने से इनकार कर दिया था, लेकिन सोनम ने जोर दिया कि वह इस काम के 15 लाख रुपये देगी। पुलिस ने दावों की जांच कर रही है।

15 हजार रुपये का नकद भी किया

मेघालय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि सोनम ने हत्या के बाद हत्यारों को 20 लाख रुपये दिए थे। उन्होंने यह भी बताया है कि शुरुआती में सोनम ने अरोपियों को 15 हजार रुपये का नकद भुगतान किया था, जो उसने पति राजा के वॉलेट से निकाला था। यह रुपये उसने अपराध के समय ही निकाले थे। राजा की लाश एक खाई में 2 जून को मिली थी। मेघालय पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, यात्रा (गाजीपुर से पटना और बाद में कोलकाता, गुवाहाटी और शिलॉन्ग) के दौरान उसने (सोनम) ने ज्यादा बात नहीं की।

ऐसे हुई राजा रघुवंशी की हत्या

मेघालय पुलिस के एक अधिकारी बताते हैं कि आरोपियों का दावा है कि सोनम ने घटनास्थल पर पहुंचने के साथ ही थकने का नाटक किया था। कथित तौर पर उसने सूनी जगह पर हत्यारों को राजा के पीछे खड़ा किया और कथित तौर पर हत्या करने के लिए कहा। खबर है कि पुलिस सोनम और अन्य आरोपियों को मौका-ए-वारदात पर ले जाकर सीन रिक्रिएट करना चाहती है। पुलिस ने यह भी बताया है कि आरोपियों ने खुद को टूरिस्ट बताकर कपल के साथ दोस्ती की और हत्या को अंजाम दिया।

इस खबर को भी पढ़ें : पहाड़ी पर चढ़ते थक गए किलर्स तो राजा को मारने से किया इनकार, सोनम ने 15 हजार नगद देकर कहा- मारना तो पड़ेगा

इस खबर को भी पढ़ें : राजा मर्डर केस: रिश्ता तय होने से लेकर मौत तक, कई तरह के षड्यंत्र रचती रही सोनम

इस खबर को भी पढ़ें : जंगल-जंगल भटकती सोनम रात में करती थी सफर, पनाह देने वालों की भी तलाश

इस खबर को भी पढ़ें : शातिर है कातिल: सोनम के दुखी परिवार को सहानुभूति दिखाकर उनके आंसू पोंछता रहा

इस खबर को भी पढ़ें : 10 साल बाद फिर चर्चा में सोनम, पहले बेवफा थी अब बन गई हत्यारिन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram