फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

10 साल बाद फिर चर्चा में सोनम, पहले बेवफा थी अब बन गई हत्यारिन

India News: इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या में उसकी पत्नी के नामजद होने के बाद से सोनम का नाम फिर चर्चा में है। वर्ष 2016 के बाद फिर बीते वर्ष मध्य प्रदेश के जबलपुर की सोनम यादव की चर्चा हुई। सोनम का विवाह 11

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

India News: इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या में उसकी पत्नी के नामजद होने के बाद से सोनम का नाम फिर चर्चा में है। वर्ष 2016 के बाद फिर बीते वर्ष मध्य प्रदेश के जबलपुर की सोनम यादव की चर्चा हुई। सोनम का विवाह 11 मई को इंदौर में राजा रघुवंशी से हुआ था। 20 मई को दोनों हनीमून पर शिलांग गए थे और 17 दिन बाद सोनम ने घर वालों को खुद फोन पर हत्या की कहानी सुनाई।

राजा की हत्या में पत्नी का नाम आते ही सोशल मीडिया के ट्रेंड होने लगा नाम

बता दें सोनम रघुवंशी और सोनम यादव से पहले सोनम गुप्ता का नाम बेहद चर्चा में था, हालांकि वो काल्पनिक था, लेकिन बेवफाई को लेकर सोनम गुप्ता ने दस रुपये के नोट पर अपने नाम का डंका बजवाया था। उस पर बेवफाई का आरोप था और सोनम गुप्ता बेवफा है वाले मीम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे थे। अब सोनम रघुवंशी अपने पति की हत्या के बाद चर्चा में आ गई हैं और इसी हत्याकांड को लेकर सोनम का नाम फिर सोशल मीडिया के ट्रेंड करने लगा है। सोशल मीडिया पर राजा रघुवंशी हत्याकांड का खुलासा होते ही लोगों ने सोनम को इसके लिए जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया। लोग कह रहे हैं सोनम बेवफा तो थी लेकिन अब वो हत्यारन भी हो गई है।

बता दें ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ वाक्य कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था, जो कि नोटों पर लिखा हुआ था। यह एक मजाक था, जो बाद में कई लोगों ने शेयर किया और मीम्स का विषय बना। 2016 के आसपास 10 रुपये के नोट पर ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ लिखा हुआ एक नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वाक्य ने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी थी और लोग इस बात से उत्सुक थे कि सोनम गुप्ता बेवफा क्यों है। कुछ समय बाद, सोनम गुप्ता ने भी इस पर जवाब दिया और 2000 के नोट पर लिखा ‘बेवफा तू है सोनवीर सिंह, मैं नहीं’।

वर्ष 2024 में मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 70 साल के बुजुर्ग ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गया। उसे 53 लाख रुपये का चूना लगा और उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। मसूद हुसैन खान कुछ दिन पहले फेसबुक के माम से सोनम यादव नाम की लड़की के संपर्क में आए थे। सोनम यादव ने बाद में कॉल करके कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची लेकिन उसके पास लाखों रुपये का सोना है, जो कस्टम में फंस गया है। सोनम ने मसूद हुसैन से कहा कि सोने को छुड़ाने के लिए पैसे जमा करने पड़ेंगे। मसूद को भरोसा हो गया था और उन्होंने उसके बताए खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद लड़की लगातार बात करती रही और भाई और दोस्तों के भी फंसे होने की बात कह कर और पैसे मांगने लगी। मसूद लगातार पैसे देते रहे। इसके बाद राल नाम के युवक की एंट्री होती है। राहुल और सोनम खुद को भाई-बहन बता रहे थे।

सोनम प्रचलित नाम है जो हिंदी, तिब्बती और अन्य भाषाओं में प्रयोग किया जाता है। इसका अर्थ है ‘सुनहरा’ या ‘सुंदर’ और यह आमतौर पर लड़कियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ‘सोनम’ नाम कुछ भारतीय और तिब्बती संस्कृतियों में भी पाया जाता है, जहां इसका अर्थ ‘योग्यता’ या ‘संयोग’ होता है। सोनम नाम की महिलाएं कुंभ राशि की होती हैं। खुद पर कंट्रोल रखने वाली और बहुत नरम दिल की होती हैं। इनमें गुणों की कोई कमी नहीं होती है। सोनम नाम की महिलाएं बुद्धिमान होने के साथ-साथ समझदार भी होती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram