Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»राजा मर्डर केस: रिश्ता तय होने से लेकर मौत तक, कई तरह के षड्यंत्र रचती रही सोनम
India

राजा मर्डर केस: रिश्ता तय होने से लेकर मौत तक, कई तरह के षड्यंत्र रचती रही सोनम

By Samsul HaqueJune 10, 20254 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: इंदौर के रहने वाले राजा मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पहले राजा और सोनम की गुमशुदगी पर लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे और फिर राजा की हत्या के आरोप में सोनम की गिरफ्तारी ने सबको हिलाकर रख दिया है। 11 मई को शादी, 23 मई पति की हत्या और 9 जून को पत्नी की गिरफ्तारी, महज 30 दिन में सुखी-संपन्न दो परिवार बर्बाद हो गए। इस पूरे मामले में सोनम लगातार एक नई साजिश रचती नजर आती है।

राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। यह अरेंज मैरिज थी, जिसके लिए दोनों परिवार के लोग सहमत थे। राजा और सोनम रघुवंशी समाज से आते हैं। दोनों के परिवारों ने सामाजिक बुकलेट में उनका ब्योरा देकर शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। मांगलिक होने की वजह से दोनों की कुंडली का मिलान हुआ। दोनों परिवारों के बीच मेल-मिलाप हुआ और फिर रिश्ता तय हुआ।

हनीमून पर थे फिर बंद हुआ फोन

शादी के 9 दिन बाद 20 मई को सोनम और राजा हनीमून के लिए निकल गए। दोनों पहले गुवाहाटी और फिर शिलॉन्ग पहुंचे। सोनम की गिरफ्तारी के बाद राजा की मां ने बताया कि सोनम ने ही हनीमून के लिए टिकट कराया था। राजा इतनी जल्दी हनीमून पर नहीं जाना चाहता था लेकिन सोनम के टिकट लेने और उसकी जिद को देखते हुए उसे जाना पड़ा। 22 मई तक राजा और सोनम की परिवार से बात होती रही। फिर अचानक राजा का फोन बंद हो गया। कुछ समय तक सोनम राजा की मां से संपर्क में रही। फिर वह भी लापता हो गई। अब दोनों की तलाश होने लगी। शिलॉन्ग पुलिस ने दोनों की तलाशी शुरू की तो मीडिया में खबरें आने लगीं।

लावारिस स्कूटी मिली जिस पर राजा और सोनम घूमने निकले थे

काफी तलाश के बाद पहले पुलिस को लावारिस स्कूटी मिली जिस पर राजा और सोनम घूमने निकले थे। बाद में 2 जून को एक गहरी खाई में राजा की लाश मिली। लेकिन सोनम का कुछ अता-पता नहीं था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि राजा की धारदार हथियार से हत्या की गई है। 9 जून को सुबह अचानक सोनम की गिरफ्तारी की खबर आई। वह देर रात यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली। उसने ढाबे वाले से फोन मांगकर अपने परिवार से संपर्क किया। पुलिस के सामने सरेंडर के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मेघालय पुलिस के डीजीपी ने कहा कि शुरुआती जांच के आधार पर पाया गया कि सोनम पति की हत्या में शामिल थी और उसने सुपारी देकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

राजा को रास्ते से हटाने का फैसला किया

राज कुशवाह असल में सोनम के परिवार की एक फैक्ट्री का कर्मचारी था। वह यहां अकाउंट का काम देखता था। सोनम भी पढ़ाई पूरी करने के बाद यहां आती जाती थी। यहीं सोनम और राज के बीच दोस्ती हो गई। फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इस बीच सोनम की शादी राजा से हो गई। संग छूटते देख सोनम और राज ने मिलकर राजा को रास्ते से हटाने का फैसला किया। पुलिस के मुताबिक शादी के सात दिन बाद ही सोनम और राज ने राजा की हत्या की पूरी प्लानिंग कर ली थी। इसके बाद राज ने अपने दोस्तों को मेघायल भेजकर राजा की हत्या कराई। मेघालय पुलिस का कहना है कि सुपारी किलर्स की गिरफ्तारी के बाद सोनम समझ गई थी कि अब वह अधिक समय तक भाग नहीं सकती है, इसलिए उसने सरेंडर कर दिया।

इस खबर को भी पढ़ें : जंगल-जंगल भटकती सोनम रात में करती थी सफर, पनाह देने वालों की भी तलाश

इस खबर को भी पढ़ें : शातिर है कातिल: सोनम के दुखी परिवार को सहानुभूति दिखाकर उनके आंसू पोंछता रहा

इस खबर को भी पढ़ें : 10 साल बाद फिर चर्चा में सोनम, पहले बेवफा थी अब बन गई हत्यारिन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से गिरोह के लिए रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस की टेक्निकल सेल द्वारा किए गए अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल दुबई में छिपा हुआ है और वहीं से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है तथा रंगदारी व आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के निर्देश देता है। गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के आर्थिक नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों की भी जांच की जा रही है। चतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित अपराध, रंगदारी और अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से प्रिंस खान गिरोह की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा और आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रंगदारी, धमकी या गिरोह से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही ह।

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

RECENT ADDA.

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.