फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

राजा हत्याकांड में होंगे कई खुलासे, अभी और भी राज उगलेगी मास्टरमाइंड सोनम

India News: मेघालय में पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार की गई इंदौर की सोनम रघुवंशी के राज बहुत गहरे हैं। अभी और भी कई राज सोनम उगल सकती है। अब तक यह माना जा रहा था कि राज इस पूरे मामले

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

India News: मेघालय में पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार की गई इंदौर की सोनम रघुवंशी के राज बहुत गहरे हैं। अभी और भी कई राज सोनम उगल सकती है। अब तक यह माना जा रहा था कि राज इस पूरे मामले का असली साजिशकर्ता है। उसे सोनम का प्रेमी बताया जा रहा था। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस मामले में और भी बड़े खेल का खुलासा हो सकता है। ऐसा प्रतीत होता है कि राज का इस्तेमाल मोहरे के रूप में हुआ। उन्हें शक है कि सोनम किसी तीसरे के साथ भागने की फिराक में थी और राज इस बड़े खेल से अनभिज्ञ था और इसलिए वह सोनम रघुवंशी की मदद करता रहा।

हनीमून कपल के मेघालय में लापता होने की कहानी हर दिन नए मोड़ लेते हुए मर्डर मिस्ट्री तक पहुंच गई। अब तक यह तो साफ हो चुका है कि राजा का कत्ल हुआ और इसे अंजाम दिया सोनम, राज और उसके तीन दोस्तों ने। लेकिन अब भी कई अनसुलझे सवाल जिनकी तलाश पुलिस आरोपियों से पूछताछ के जरिए कर रही है। अभी यह साफ होना बाकी है कि इस हत्याकांड का असली मास्टरमाइंड कौन है, राज कुशवाहा या सोनम रघुवंशी? रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों से बातचीत के आधार पर बताया गया है कि सोनम ही इस पूरे मामले की असली मास्टरमाइंड है और संभव है कि राजा का इस्तेमाल एक मोहरे के रूप में ही किया गया।

सभी आरोपियों से पूछताछ की निगरानी कर रहे वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सोनम ने सभी को झांसे में लेकर इस्तेमाल किया। राज को प्यार का वादा दिया तो अन्य को पैसों का लालच। शिलॉन्ग पुलिस जहां घटनास्थल पर सोनम और अन्य आरोपियों को ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट करके सबूत जुटाएगी तो दूसरी तरफ आरोपियों को इंदौर भी लाने की योजना है। राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर में कहां रुकी और किस-किस से मिली, इसकी तहकीकात के बाद नए पहलू सामने आ सकते हैं। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। बुधवार को सूत्रों के हवाले से खबर आई कि सोनम ने सबूतों को देखकर अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

तीसरा शख्स कौन था?

अब यह तीसरा शख्स कौन था यह खुलासा होना बाकी है। लेकिन ध्यान देने लायक बात यह है कि सोनम का परिवार और प्लाईवुड कंपनी में काम करने वाले लोग यह बार-बार दोहरा रहे हैं कि सोनम और राज के बीच प्रेम संबंध नहीं था। राज सोनम को दीदी बोलता था और सोनम उसे कई बार राखी बांध चुकी थी। यदि सोनम और राज के बीच सच में कोई ऐसा रिश्ता नहीं था तो उसने किसके लिए अपने पति की जान ली, यह सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

इस खबर को भी पढ़ें : राजा रघुवंशी हत्याकांड: चार आरोपित गुवाहाटी होते हुए शिलांग पहुंचे, इंदौर से मेघालय तक जांच तेज

इस खबर को भी पढ़ें : राजा हत्याकांड: आशिक ने बताया हत्या के बाद सोनम ने राजा के पर्स से किया था भुगतान

इस खबर को भी पढ़ें : पहाड़ी पर चढ़ते थक गए किलर्स तो राजा को मारने से किया इनकार, सोनम ने 15 हजार नगद देकर कहा- मारना तो पड़ेगा

इस खबर को भी पढ़ें : राजा मर्डर केस: रिश्ता तय होने से लेकर मौत तक, कई तरह के षड्यंत्र रचती रही सोनम

इस खबर को भी पढ़ें : जंगल-जंगल भटकती सोनम रात में करती थी सफर, पनाह देने वालों की भी तलाश

इस खबर को भी पढ़ें : शातिर है कातिल: सोनम के दुखी परिवार को सहानुभूति दिखाकर उनके आंसू पोंछता रहा

इस खबर को भी पढ़ें : 10 साल बाद फिर चर्चा में सोनम, पहले बेवफा थी अब बन गई हत्यारिन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram