फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

राजा रघुवंशी की तरह एक और युवक हुआ पत्नी की साजिश का शिकार!

India News: इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले की जांच पूरी भी नहीं हुई और आंध्र प्रदेश में करीब वैसा ही एक और मामला उजागर हुआ है। दरअसल, 32 साल के तेजेश्वर की लाश कुरनूल में एक नाले में मिली है। वह 17

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

India News: इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले की जांच पूरी भी नहीं हुई और आंध्र प्रदेश में करीब वैसा ही एक और मामला उजागर हुआ है। दरअसल, 32 साल के तेजेश्वर की लाश कुरनूल में एक नाले में मिली है। वह 17 जून से लापता थे। 18 मई को उनकी शादी हुई थी और वह पेशे से भूमि सर्वेक्षक और डांस टीचर थे। तेजेश्वर के परिवार का आरोप हैं कि उसकी पत्नी ऐश्वर्या ने हत्या की है और उसका किसी और पुरुष के साथ अफेयर चल रहा था। पुलिस ने मामले में ऐश्वर्या की मां सुजाता को भी हिरासत में ले लिया है।रिपोर्ट्स के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि जांच चल रही, लेकिन उन्होंने तेजेश्वर के परिवार के आरोपों पर स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

आंध्र प्रदेश में शादी के एक महीने बाद एक युवक की लाश मिली है। इस मामले में मृतक की पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। युवक के परिवार के आरोप हैं कि उनकी बहू का किसी के साथ अफेयर था। साथ ही उन्होंने हत्या के आरोप भी बहू पर लगाए हैं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब पुलिस राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर चुकी है। तेजेश्वर के परिवार के आरोप हैं कि ऐश्वर्या की मां सुजाता बैंक में काम करती हैं और ऐश्वर्या का एक बैंक कर्मचारी से अफेयर थे। साथ ही वह तेजेश्वर के साथ भी रिश्ते में थी और दोनों ने शादी की तैयारी कर ली थी। इससे पहले फरवरी में शादी होनी थी, लेकिन ऐश्वर्या के गायब हो जाने के बाद समारोह टल गया, लेकिन बाद में वह लौट आई और तेजेश्वर से शादी कर ली। युवक के परिवार का कहना है कि वे लगातार इस शादी से मना कर रहे थे, लेकिन वह अड़ा हुआ था। परिवार को शक है कि ऐश्वर्या और उसकी मां ने हत्या की साजिश रची है।

बता दें कि 11 मई को शादी के बाद हनीमून पर मेघालय घूमने गए इंदौर के राजा रघुवंशी की लाश शिलॉन्ग की एक घाटी में मिली थी। जबकि, सोनम गायब थी। करीब 2 सप्ताह के बाद सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली। खबरें हैं कि सोनम ने अपने पिता के कर्मचारी राज कुशवाह से प्रेम के चलते राजा को मौत के घाट उतार दिया था। इस हत्याकांड में सोनम और राज समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram