फॉण्ट कनवर्टर NEW

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर पंजाब के मंत्रियों ने झारखंड सीएम हेमन्त सोरेन को दिया आमंत्रण

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में पंजाब सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात करने वालों में पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और राजस्व, पुनर्वास एवं

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में पंजाब सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात करने वालों में पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां शामिल थे।

इस दौरान दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को सिख पंथ के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान, त्याग, समर्पण और मानवता के लिए किए गए योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

मंत्रियों ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में देशभर से संत-महात्मा, धार्मिक नेता और विभिन्न राज्यों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन गुरु जी की शिक्षाओं और उनके द्वारा दिए गए आदर्शों को समाज में व्यापक रूप से प्रसारित करने का माध्यम बनेगा।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना की और आमंत्रण के लिए दोनों मंत्रियों का धन्यवाद दिया। उन्होंने समारोह की सफलता के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं भी दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram