फॉण्ट कनवर्टर NEW

हेमंत सरकार में अधिकारी अपने दलालों संग कर रहे भ्रष्टाचार : बाबूलाल मरांडी

Ranchi : झारखंड में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) फंड घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार अब पूरे राज्य में फैल चुका है।

अपनी भाषा में पढ़ें

मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मैंने पहले ही कहा था कि बोकारो का DMFT घोटाला तो सिर्फ़ एक झांकी है। अब कोडरमा और धनबाद से भी नए घोटालों के तथ्य सामने आ रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार में कुछ अधिकारी अपने दलालों और ठेकेदारों के साथ जिले बदलते हैं और जहां जाते हैं, वहीं भ्रष्टाचार का नया जाल बुन देते हैं।

मरांडी ने कोडरमा के तत्कालीन उपायुक्त आदित्य रंजन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने MEPSC और तितली फाउंडेशन के साथ मिलकर स्किल डेवलपमेंट के नाम पर DMFT फंड की लूट की। अब धनबाद में भी वही कंपनियां और वही तरीका अपनाकर फंड को हड़पने की कोशिश की जा रही है।

भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि वर्ष 2022 से 2024 तक कोडरमा में हुए DMFT फंड के उपयोग की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और धनबाद में चल रही सभी टेंडर प्रक्रियाओं को तत्काल रोका जाए। उन्होंने अधिकारियों के बीच संबंधों की भी निष्पक्ष जांच की आवश्यकता बताई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram