फॉण्ट कनवर्टर NEW

सिख समाज ने धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, कीर्तन और लंगर से गूंजा गुरुद्वारा

Ranchi : सिख पंथ के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर शुक्रवार को रांची के कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रातः 5.30 बजे बड़ी

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : सिख पंथ के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर शुक्रवार को रांची के कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रातः 5.30 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ का जयघोष करते हुए गुरुद्वारा पहुंचे और श्रद्धा भक्ति के साथ प्रभात फेरी में शामिल हुए।

दर्शन दिऊड़ी गेट से आरंभ हुई प्रभात फेरी विभिन्न गलियों से होकर गुरुद्वारा के पार्किंग गेट पर समाप्त हुई। इस दौरान कीर्तन मंडली ने भावपूर्ण शबद कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शबद— “सुख निदान प्रीतम प्रभ मेरे”, “दीन दरद निवार ठाकुर” और “नाम अधार जीवन धन नानक” ने संगत को भाव-विभोर कर दिया।

प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से स्वागत किया गया। सरदार छोटू सिंह ने निशान साहिब उठाकर फेरी की अगुवाई की, जबकि मनीष मिढा ने अरदास की। मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि इस बार स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है। श्रद्धालुओं से घरों में प्रसाद वितरण की बजाय गुरुद्वारा में ही लंगर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है। कार्यक्रम में अर्जुन दास मिढ़ा, रमेश पपनेजा, कमल मुंजाल, मनीष गिरधर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram