फॉण्ट कनवर्टर NEW

विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब ने बनाई मानव श्रृंखला, दिया जागरूकता का संदेश

Ranchi : विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में रोटरी क्लब ऑफ रांची सहित शहर के अन्य रोटरी और रोट्रेक्ट क्लबों ने पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मानव श्रृंखला और पदयात्रा का आयोजन किया। अलबर्ट एक्का चौक से

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में रोटरी क्लब ऑफ रांची सहित शहर के अन्य रोटरी और रोट्रेक्ट क्लबों ने पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मानव श्रृंखला और पदयात्रा का आयोजन किया। अलबर्ट एक्का चौक से शुरू हुए इस कार्यक्रम में सदस्यों ने हाथों में “दो बूंद ज़िंदगी की” जैसे संदेश लिखे प्ले कार्ड लेकर लोगों से पोलियो की खुराक अवश्य दिलाने की अपील की।

इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी आमजन को पोलियो से बचाव और वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी गई। रोटरी क्लब रांची के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि भारत पिछले 12 वर्षों से पोलियो मुक्त है, जो गर्व की बात है, परंतु हमें सतर्क रहना होगा क्योंकि अफगानिस्तान और पाकिस्तान जैसे देशों में अभी भी पोलियो वायरस सक्रिय है। जब तक पूरी दुनिया से पोलियो खत्म नहीं हो जाता, यह अभियान जारी रहना चाहिए।

क्लब की सचिव भावना तनेजा ने बताया कि रोटरी क्लब की ओर से शहर के प्रमुख स्थानों पर जागरूकता बैनर लगाए गए हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इस मुहिम से जुड़ सकें। इस अवसर पर करीब 100 से अधिक सदस्य मौजूद थे, जिनमें डॉ. जोगेश गंभीर, मुकेश तनेजा, हरमिंदर सिंह, अजय दीप वाधवा, राज कुमार, गौरव प्रशांत और अन्य शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram