Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»छठ महापर्व की तैयारियों का मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने किया निरीक्षण, दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश
#Trending

छठ महापर्व की तैयारियों का मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने किया निरीक्षण, दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

श्रद्धालुओं की सुविधा को दी सर्वोच्च प्राथमिकता, समितियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की
By Muzaffar HussainOctober 24, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां जोरों पर हैं। इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने शुक्रवार को कई प्रमुख छठ घाटों और जलाशयों का निरीक्षण किया। मंत्री सोनू ने इस दौरान चडरी तालाब, जेल तालाब, दिव्ययान तालाब, हटनिया तालाब, कांके डैम और धुर्वा डैम का दौरा कर स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने छठ पूजा आयोजन समितियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और तैयारियों की जानकारी ली। आयोजन समितियों ने राज्य सरकार और रांची नगर निगम द्वारा किए जा रहे स्वच्छता और सुरक्षा उपायों की सराहना की। उन्होंने समयपूर्व तैयारी और समुचित व्यवस्था के लिए मंत्री जी को धन्यवाद दिया।

मंत्री सोनू ने मौके पर कहा कि “रांची नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा इस वर्ष छठ महापर्व की तैयारियां समयपूर्व और व्यवस्थित ढंग से पूरी की जा रही हैं। स्वच्छता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि श्रद्धालुओं को एक साफ-सुथरा और सुरक्षित वातावरण मिले।” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि श्रद्धालु निश्चिंत होकर घाटों पर पूजा-अर्चना कर सकें और यह पर्व सबके लिए यादगार बने।

मंत्री ने बताया कि इस वर्ष घाटों पर रिज़र्वेशन और कब्ज़े से संबंधित कुछ शिकायतें मिली थीं, जिन पर रांची नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा जनता की संपत्ति पर कब्ज़ा करने का प्रयास किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने जिला प्रशासन और नगर निगम को सभी बुनियादी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी घाटों पर अतिरिक्त लाइट, जनरेटर, बैरिकेडिंग और सुरक्षा बलों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, एनडीआरएफ टीम, गोताखोरों, पुलिस बल, निगम कर्मियों, मेडिकल टीम और कंट्रोल रूम के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

मंत्री ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे केवल सुरक्षित गहराई तक ही जल में प्रवेश करें और बच्चों को जल किनारे न जाने दें। उन्होंने सभी राज्यवासियों और शहरवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की।

निरीक्षण दल में रांची नगर निगम के प्रशासक, पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (यातायात), अपर प्रशासक, एसडीओ (सदर), पुलिस उपाधीक्षक, सहायक प्रशासक समेत जिला प्रशासन और नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

RECENT ADDA.

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

प्रोजेक्ट प्राण का बड़ा असर, 18 प्रखंडों की पंचायतों को मिले 67 पानी टैंकर

July 13, 2026

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ महिला, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.