फॉण्ट कनवर्टर NEW

फरार नक्सली राजू भुइयां के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

डंडई थाना क्षेत्र के लवाही कला गांव में शनिवार को नेतरहाट थाना पुलिस ने फरार भाकपा माओवादी नक्सली राजू भुइयां के घर न्यायालय से जारी इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई नेतरहाट थाना कांड संख्या 12/2024 में न्यायालय के आदेश के तहत की गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

गढ़वा: डंडई थाना क्षेत्र के लवाही कला गांव में शनिवार को नेतरहाट थाना पुलिस ने फरार भाकपा माओवादी नक्सली राजू भुइयां के घर न्यायालय से जारी इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई नेतरहाट थाना कांड संख्या 12/2024 में न्यायालय के आदेश के तहत की गई।

पुलिस टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी राजन अधिकारी ने किया। उन्होंने बताया कि राजू भुइयां के खिलाफ 15 सितंबर 2024 को मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने राजू भुइयां के परिजनों को बताया कि अगर वह तय समय के अंदर आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने पहले भी उसके घर जाकर झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति की जानकारी दी थी।

पुलिस ने परिजनों से राजू भुइयां को हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

5 लाख रुपये का इनाम घोषित

पुलिस के अनुसार, राजू भुइयां भाकपा माओवादी संगठन का सब-जोनल कमांडर है। उस पर झारखंड सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इश्तेहार चिपकाए जाने के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तय कानूनी प्रक्रिया के अनुसार राजू भुइयां के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram