फॉण्ट कनवर्टर NEW

नौकरी का बड़ा मौका! पटना में 19 अगस्त से रोजगार मेला, 20 हजार अवसर

पटना के ज्ञान भवन में 19 से 23 अगस्त तक राज्य का सबसे बड़ा रोजगार मेला आयोजित होगा, जिसमें 20 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार देने का लक्ष्य है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: बिहार के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राजधानी पटना के ज्ञान भवन में 19 अगस्त से राज्य के सबसे बड़े रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा बिहार कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह 5 दिवसीय मेगा जॉब फेयर 23 अगस्त तक चलेगा। इस रोजगार मेले के माध्यम से लगभग 20 हजार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

20 हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य, दिग्गज कंपनियां लेंगी हिस्सा

इस मेगा जॉब फेयर में बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस, रिटेल और लॉजिस्टिक्स जैसे प्रमुख क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हो रही हैं। रोजगार मेले में कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी पेमेंट्स बैंक, मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड, क्लिक्स, फ्लिपकार्ट, टीसीआई एक्सप्रेस, जॉनसन (लिफ्ट एंड एस्केलेटर), टीवीएस क्रेडिट, ट्रेंट लिमिटेड (टाटा समूह) और रिलायंस रिटेल जैसी राष्ट्रीय कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेकर सीधे भर्ती करेंगी।

ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य, जारी हुआ टोल-फ्री नंबर

मेगा जॉब फेयर में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों और नियोजकों (Employers) दोनों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इच्छुक युवा आधिकारिक वेबसाइट detjob.bihar.gov.in/registration पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। बिना पंजीकरण के मेला परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

रोजगार मेले और पंजीकरण प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए विभाग ने टोल-फ्री नंबर 18002965656 जारी किया है। विभाग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय और तिथि पर साक्षात्कार के लिए पहुंचने की अपील की है।

इस वित्तीय वर्ष में अब तक का सबसे बड़ा आयोजन

चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्यभर में अब तक 17 रोजगार मेलों और 673 नियोजन कैंपों का आयोजन किया जा चुका है। इनके माध्यम से अब तक कुल 21 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मिल चुका है। अधिकारियों के अनुसार, ज्ञान भवन में आयोजित होने जा रहा यह रोजगार मेला अब तक का सबसे भव्य और बड़ा आयोजन होगा, जिसमें अकेले 20 हजार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की तैयारी की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram