Koderama : पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, मरकच्चो की 30 छात्राएं एवं
कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय से प्रभारी प्रधानाचार्य उषा टोपनो और अनिता कुमारी
साथ ही पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय, डंडाडीह, जयनगर की 30 छात्र-छात्राएं एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय से प्रकाश ठाकुर प्रभारी प्रधानाचार्य और कंचन कुमारी
मंगलवार को शैक्षणिक भ्रमण के लिए भुवनेश्वर रवाना हुए।कुल 60 छात्र-छात्राओं और चार शिक्षकों का दल सुभद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट के जिला समन्वयक सुमित
कुमार के प्रतिनिधित्व में भुवनेश्वर के लिए रवाना हुआ। शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना है।इस भ्रमण से विद्यार्थियों को नई जानकारी प्राप्त करने, विभिन्न स्थानों की संस्कृति एवं विरासत को समझने तथा उनके ज्ञान और अनुभव को व्यापक बनाने का अवसर मिलेगा। विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों के सुरक्षित और सफल शैक्षणिक भ्रमण की शुभकामनाएं दीं।




