फॉण्ट कनवर्टर NEW

धोनी से जुड़े मानहानि मामले में नया मोड़, 9 अक्टूबर तक जवाब मांगा

महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े 2013 के आईपीएल सट्टेबाजी विवाद के मामले में मद्रास उच्च न्यायालय ने रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी जी. संपत कुमार की तीन नई याचिकाओं पर सुनवाई की है। अदालत ने धोनी को इन याचिकाओं पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए 9

अपनी भाषा में पढ़ें

मद्रास : महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े 2013 के आईपीएल सट्टेबाजी विवाद के मामले में मद्रास उच्च न्यायालय ने रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी जी. संपत कुमार की तीन नई याचिकाओं पर सुनवाई की है। अदालत ने धोनी को इन याचिकाओं पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए 9 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया है।

न्यायमूर्ति के. गोविंदराजन थिलाकवाड़ी ने सुनवाई के दौरान धोनी को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।

2013 के आईपीएल विवाद से जुड़ा है मामला

मामला 2013 के आईपीएल सट्टेबाजी विवाद से जुड़ा है। संपत कुमार ने एक टीवी कार्यक्रम में धोनी पर इस विवाद में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसके बाद धोनी ने 2014 में मद्रास उच्च न्यायालय में संपत कुमार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

धोनी ने कहा था कि इन आरोपों से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने मामले में 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की थी।

संपत कुमार ने क्या मांग की?

संपत कुमार की ओर से दायर तीन याचिकाओं में धोनी के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक न्यायिक अधिकारी नियुक्त करने की मांग की गई है।

इसके अलावा गवाहों की पूरी सुनवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने और रिकॉर्डिंग की प्रतियां उन्हें तथा अदालत द्वारा नियुक्त अधिकारी को देने की मांग भी की गई है।

याचिकाओं में यह भी कहा गया है कि धोनी की गवाही किसी होटल या निजी स्थान पर नहीं, बल्कि अदालत परिसर या सरकारी भवन में होनी चाहिए।

दस्तावेजों से जुड़ा मामला भी लंबित

इस मामले में सीबी-सीआईडी से जुड़े दस्तावेजों को लिखित रूप में तैयार करने की प्रक्रिया भी चल रही है। अदालत ने दस्तावेजों के अनुवाद और टाइपिंग के लिए पिछले साल फरवरी में धोनी को 10 लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया था।

अब तीन नई याचिकाओं पर धोनी का जवाब मिलने के बाद अदालत आगे की कार्रवाई पर सुनवाई करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram