फॉण्ट कनवर्टर NEW

जगन्नाथपुर पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के एचईसी सेक्टर-2 में पुलिस ने चोरी के शक में दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। महिलाओं के पास से कुछ चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बरामद सामान को उसके मालिक को वापस कर दिया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के एचईसी सेक्टर-2 में पुलिस ने चोरी के शक में दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। महिलाओं के पास से कुछ चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बरामद सामान को उसके मालिक को वापस कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं को एक घर में जाते देखा। महिलाओं के अनजान होने पर लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद जगन्नाथपुर थाना की पीसीआर-1 टीम मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

बताया गया कि हिरासत में ली गई एक महिला के साथ उसका करीब तीन साल का बच्चा भी है। पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

फिलहाल मामले में थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस पूछताछ और जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram