फॉण्ट कनवर्टर NEW

पेंशन को लेकर फिर सुर्खियों में आए धनखड़, आवेदन से शुरू हुई नई चर्चा

India News: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वह राजनीति को लेकर नहीं, बल्कि पेंशन को लेकर हैं। राजस्थान विधानसभा में पूर्व विधायक के नाते उन्होंने पेंशन के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन दिया है। धनखड़ 1993 में

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वह राजनीति को लेकर नहीं, बल्कि पेंशन को लेकर हैं। राजस्थान विधानसभा में पूर्व विधायक के नाते उन्होंने पेंशन के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन दिया है। धनखड़ 1993 में अजमेर जिले की किशनगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

पूर्व विधायक के नाते दिया आवेदन, हर माह मिलेगी 42 हजार पेंशन

मीडिया रिपोर्ट में विधानसभा सचिवालय के मुताबिक पूर्व उपराष्ट्रपति को मासिक 42,000 रुपए पेंशन मिलने की पात्रता है। राजस्थान में यह व्यवस्था है कि कोई व्यक्ति अगर विधायक और सांसद दोनों रह चुका हो, तो वह दोनों पदों की अलग-अलग पेंशन ले सकता है। कई पूर्व जनप्रतिनिधि इस दोहरी पेंशन व्यवस्था का लाभ उठा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इसकी पुष्टि की है कि जगदीप धनखड़ का पेंशन फॉर्म सचिवालय को मिला है और आगे की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।

बता दें धनखड़ ने हाल ही में अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया था। उन्होंने 21 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी थी। इस्तीफे का कारण उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताया था। लेकिन उनका यह फैसला तब सुर्खियों में आया जब उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पद छोड़ दिया।

धनखड़ के इस्तीफे के बाद विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने तंज कसते हुए कहा कि अब तक तो ‘लापता लेडीज़’ सुना था, लेकिन ये पहली बार है जब ‘लापता वाइस प्रेसिडेंट’ की कहानी सुनने को मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने धनखड़ के निजी सचिव से संपर्क किया, तो उन्हें यह बताया गया कि वह आराम कर रहे हैं। इसके बाद से न कोई आधिकारिक बयान आया और न ही उनकी लोकेशन का पता चल सका।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram