फॉण्ट कनवर्टर NEW

MP Board Result 2025: 10वीं 76.22% और 12वीं 74.48% पास प्रतिशत

India News: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) द्वारा आयोजित हाईस्कूल (10वीं), हायर सेकेंडरी (12वीं) और डीपीएसई परीक्षा 2025 का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। इस वर्ष परीक्षा परिणामों में बेटियों ने एक बार फिर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) द्वारा आयोजित हाईस्कूल (10वीं), हायर सेकेंडरी (12वीं) और डीपीएसई परीक्षा 2025 का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। इस वर्ष परीक्षा परिणामों में बेटियों ने एक बार फिर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित अपने निवास ‘समत्व भवन’ से परीक्षा परिणाम जारी किए और छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

10वीं में 76.22% और 12वीं में 74.48% विद्यार्थी सफल

इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में कुल 76.22 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि हायर सेकेंडरी परीक्षा में 74.48 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की। दसवीं कक्षा में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश टॉप किया है। वहीं, 12वीं में सतना की प्रियल द्विवेदी ने 500 में से 492 अंक अर्जित कर पहला स्थान हासिल किया।

MP बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रज्ञा और प्रियल बनीं टॉपर, बेटियों ने फिर किया प्रदेश को गौरवान्वित

मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों की यह सफलता उनके समर्पण, मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने असफल छात्रों को भी निराश न होने की सलाह दी और बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत उन्हें दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।

टॉपर्स की सूची में बेटियों का दबदबा

10वीं कक्षा में प्रज्ञा जायसवाल (सिंगरौली) टॉपर रहीं, जबकि रीवा के आयुष द्विवेदी ने 499 अंक के साथ दूसरा और जबलपुर की शैजाह फातिमा ने 498 अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस परीक्षा में 9 लाख 53 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया था।

12वीं कक्षा में प्रियल द्विवेदी (सतना) ने मैथ्स-साइंस समूह में टॉप किया। अन्य प्रमुख टॉपर्स में हर्ष पांडेय (479 अंक, सतना) साइंस में दूसरे, अक्षय खरे (480 अंक, निवाड़ी) कृषि समूह में चौथे और कृष्ण प्रताप सिंह (पीथमपुर) पांचवें स्थान पर रहे।

इंदौर की वैदेही मंडलोई ने कला समूह में 484 अंक के साथ चौथा स्थान पाया। वैदेही शासकीय बाल विनय मंदिर की छात्रा हैं। वहीं किंजल किंगरानी, साहिल, गौरीषी यादव, दुष्यंत मावर और अरुण सूर्यान जैसे छात्र भी मेरिट सूची में शामिल रहे।

दोबारा परीक्षा का अवसर

माशिमं की अध्यक्ष स्मिता भारद्वाज ने जानकारी दी कि जो विद्यार्थी असफल हुए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे 17 जून से दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। यह सुविधा नई शिक्षा नीति के तहत शुरू की गई है और मध्य प्रदेश ऐसा करने वाला देश का तीसरा राज्य बन गया है।

जिलेवार प्रदर्शन

हायर सेकेंडरी परिणामों में नरसिंहपुर जिला पहले और नीमच जिला दूसरे स्थान पर रहा है। छात्रों को उनके परिणाम MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://mpbse.mponline.gov.in, डिजीलॉकर, एमपीबीएसई मोबाइल ऐप और एमपी मोबाइल ऐप पर उपलब्ध हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram