Skip to content
Log In
22 साल का इंतजार खत्म, सीवान केंद्रीय विद्यालय को मिलेगा अपना भवन 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना हाथियों की निगरानी के लिए लगेंगे AI टावर, 3 करोड़ रुपये होंगे खर्च अर्जुन मुंडा की मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू ‘नेपाल के बिना हमारे धाम और राम अधूरे’, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; 15 हजार करोड़ की मदद CM सम्राट चौधरी की मौजूदगी में 8 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने ली शपथ CM सम्राट ने बदली रेवेन्यू कोर्ट की व्यवस्था, 899 अदालतों में होगी वर्चुअल सुनवाई सहरसा होकर चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 3 महीने तक रहेंगी बंद बच्चों से भरे सिटी रिक्शा को कार ने मारी जोरदार टक्कर, चालक मौके से फरार

छोटा श्रग हुआ पुराना, अब मैक्सी श्रग से बनेगा फैशन का नया जलवा

तेजी से बदलते फैशन के इस दौर में शॉर्ट की बजाय मैक्सी (लॉन्ग) श्रग का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, जिसे वेस्टर्न ड्रेस, जींस और शॉर्ट्स के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है।

Lifestyle Adda: तेजी से बदलते फैशन के इस दौर में अब छोटे श्रग की जगह मैक्सी यानी लॉन्ग श्रग का क्रेज काफी बढ़ गया है। एंकल और नी लेंथ (घुटने या टखने की लंबाई) वाले इस श्रग को आप किसी भी वेस्टर्न स्टाइल की ड्रेस के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। बदलते फैशन के हिसाब से हर बार अपने पूरे वॉर्डरोब में बदलाव करना हर किसी के लिए संभव नहीं होता है। ऐसे में आप कुछ चुनिंदा एक्सेसरीज या गारमेंट्स को अपने वॉर्डरोब में शामिल करके अपने फैशन को आसानी से अपडेट कर सकती हैं, और मैक्सी श्रग इसके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है।

लेयरिंग का ट्रेंड और बॉलीवुड का अंदाज

आजकल ड्रेसेज में लेयरिंग का फैशन काफी इन है। यदि आप वेस्टर्न स्टाइल के कपड़े पहनती हैं और लेयरिंग से प्रभावित हैं, तो आपके लिए मैक्सी श्रग का कॉम्बीनेशन सबसे बढ़िया रहेगा। आपने कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी अक्सर लॉन्ग श्रग पहने हुए देखा होगा। वेस्टर्न स्टाइल की ड्रेस के साथ लॉन्ग श्रग बेहद स्टाइलिश लुक देता है। खुद को एक आकर्षक और ट्रेंडी लुक देने के लिए आप भी इसे किसी खास ड्रेस के साथ पहन सकती हैं।

यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें पूजा और दान का सही समय

कैसे करें सही मैचिंग और स्टाइलिंग?

फैशन डिजाइनरों के अनुसार, यदि मैक्सी श्रग को सही आउटफिट के साथ न पहना जाए, तो यह आपके पूरे लुक को बिगाड़ भी सकता है। इसलिए इसके साथ सही कलर कॉम्बिनेशन और मैचिंग बेहद जरूरी है। यदि जींस-टॉप के साथ आपको अपना लुक कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है, तो आप उसे एक लॉन्ग श्रग से लेयर कर सकती हैं, जिससे आपका लुक तुरंत आकर्षक लगने लगेगा। शॉर्ट्स के साथ यह बेहद स्टाइलिश लुक देता है, और आप चाहें तो इसे जींस या क्रॉप टॉप और धोती के साथ भी पहन सकती हैं, बशर्ते आप रंगों के तालमेल का पूरा ध्यान रखें।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *