फॉण्ट कनवर्टर NEW

14 वार्डों में ‘लोक कल्याण मेला’ आयोजित, फुटपाथ विक्रेताओं को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल, रांची नगर निगम का सराहनीय कदम, पीएम स्वनिधि और क्रेडिट कार्ड योजनाओं से जुड़े रांची के फुटपाथ विक्रेता

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के आलोक में रांची नगर निगम द्वारा शहर के फुटपाथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) को आत्मनिर्भर और सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गई। 5 सितंबर 2026 को नगर निगम क्षेत्र के 14 अलग-अलग वार्डों (वार्ड संख्या 1 से 13 और वार्ड संख्या 47) में ‘लोक कल्याण मेला’ का आयोजन किया गया।
इस मेले का मुख्य उद्देश्य फुटपाथ विक्रेताओं को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विशेष रूप से पीएम स्वनिधि (PMSVANidhi) योजना और क्रेडिट कार्ड योजनाओं से जोड़ना रहा। शिविर में पहुंचे विक्रेताओं को आसान ऋण सुविधाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभुकों का मौके पर ही भौतिक सत्यापन किया गया। इसके अतिरिक्त, विक्रेताओं के परिजनों को अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइलिंग (Socio-Economic Profiling) की प्रक्रिया भी पूरी की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ संबंधित वार्डों के पार्षदों और नगर अभियान प्रबंधकों की उपस्थिति में हुआ। शिविरों के सफल संचालन में दया-नुलम (DAY-NULM) शाखा के सामुदायिक संगठकों और समुदाय संसाधन व्यक्तियों ने विक्रेताओं को आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के संदर्भ में मार्गदर्शन प्रदान किया।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विक्रेताओं को केवल आजीविका तक सीमित न रखकर उन्हें वित्तीय सुरक्षा और सामाजिक दायरा प्रदान करना प्राथमिकता है। इसी क्रम में यह लोक कल्याण मेलाआगामी 12, 19 और 26 सितंबर 2026 को शहर के अन्य सभी शेष वार्डों में भी आयोजित किया जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram