Lohardaga news: एम एस एम पदक से सम्मानित वैसे अधिकारी व कर्मियों को किया जाता है जो भारत में पुलिस, अग्निशमन,होम गार्ड विभाग में अच्छी सुधार सेवाओं के लिए जाने जाते हैं उन्ही कर्मियों को दिया जाता है। जिन्होंने अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट सूझबूझ के साथ मूल्यवान सेवा प्रदान करने पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाता है। यह पदक पा कर निरीक्षक रेलवे सुरक्षा विशेष बल के बरुण प्रसाद लहेरी अपने परिवार का गौरब नही बल्कि पूरे प्रखंड क्षेत्र के लिए मिशल पेश किया है।
उनके उत्कृष्ट सेवा प्रदान एवं कार्य के प्रति निष्ठा को देखते तथा नाम अनुमोदित होने के पश्चात राष्ट्रपति ने उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किया। विदित हो कि लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय निवासी स्वर्गीय सुरेश प्रसाद लहेरी के पुत्र बरुण प्रसाद लहेरी जो सेन्हा प्रखंड व जिला में फुटबॉल खेलाड़ी के नाम से जाने जाते थे। उन्होंने अपने जीवन काल में आगे बढ़ने के लिए लगतार संघर्ष करते रहे। और उनका परिश्रम के कारण आज बेहतर कार्य के लिए देश स्तर पर राष्ट्रपति एम एस एम पदक से सम्मानित किया गया।
जिसका घोषणा 14 अगस्त 2026 को हुआ था। यह संदेश प्रखंड स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में उन बच्चों के लिए प्रेरणा दायक माना जा रहा है। जो अपनी लगन के बावजूद जानकारी के अभाव में वंचित रह जाते है। गौरतलब हो कि पी एस एम एवं एम एस एम पदक से 15 अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया गया था। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर माननीया राष्ट्रपति ने आरपीएफ/आरपीएसएफ के निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक पीएसएम तथा सराहनीय सेवा के लिए पदक एमएसएम प्रदान किया गया। रेलवे सुरक्षा विशेष बल निरीक्षक बरुण प्रसाद लहेरी ने बताया कि अपने सेवाकाल के पश्चात अपने क्षेत्र के बच्चों को सशक्त बनाने और सच्ची सेवा प्रदान करने के लिए जागरूकता पर विशेष ध्यान रखूंगा।




