फॉण्ट कनवर्टर NEW

सीएचसी प्रभारी डॉ. सुलामी होरो की मां का निधन, शोक की लहर

Lohardaga news: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुडू की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुलामी होरो की माता कुमुद होरो 85 वर्ष का निधन हो गया। उन्होंने रांची जिले के दाऊदनगर-ढिबडीह स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सहित क्षेत्र

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga news: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुडू की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुलामी होरो की माता कुमुद होरो 85 वर्ष का निधन हो गया। उन्होंने रांची जिले के दाऊदनगर-ढिबडीह स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कुमुद होरो अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। शोक व्यक्त करने वालों में स्वास्थ्य विभाग के डॉ अंजुलन आइन्द, डॉ आफताब आलम, डॉ राकेश, डॉ सीजी पांडे, डॉ मो इक़बाल, सीएचओ, बीएएम लाल निरोज नाथ साहदेव, तौसीफ अंसारी, हरियाली खाखा, संध्या प्रतिमा लकड़ा, गुडविन तिग्गा, एएनएम उजियाली तिर्की, रौशनी टोप्पो, अताउल्लाह रिंकु, चांद खान, मो इमरान, दिवाकर मुंडा, उर्सुला कुमारी, मुर्शिद अंसारी, शाहबाज़ आलम, मजरुल इस्लाम सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हैं। सभी ने डॉ. सुलामी होरो एवं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram