लातेहार: पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2026 में लातेहार पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन 20 और 21 अगस्त को पलामू के लेस्लीगंज फायरिंग बट में किया गया था।
प्रतियोगिता में पलामू रेंज के पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया। निशानेबाजी में लातेहार पुलिस की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
लातेहार पुलिस ने कुल 1110 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। टीम ने प्रतियोगिता में कुल 14 पदक जीते। इनमें 6 स्वर्ण, 2 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं।
प्रतियोगिता के दौरान पलामू एसपी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। वहीं लातेहार एसपी कुमार गौरव ने टीम की सफलता पर सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।




