फॉण्ट कनवर्टर NEW

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा की पलामू कोर्ट में पेशी, दर्ज हुआ बयान

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पलामू कोर्ट में पेश किया गया। चाईबासा जेल में बंद रिया सिन्हा को व्यवहार न्यायालय की ADJ-08 अदालत में लाया गया। कोर्ट की कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें वापस चाईबासा

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पलामू कोर्ट में पेश किया गया। चाईबासा जेल में बंद रिया सिन्हा को व्यवहार न्यायालय की ADJ-08 अदालत में लाया गया। कोर्ट की कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें वापस चाईबासा जेल भेज दिया गया।

रिया सिन्हा के अधिवक्ता चितरंजन पांडेय ने बताया कि उनकी पेशी एसटी नंबर 255/2019 मामले में हुई। इस दौरान अदालत में उनका बयान दर्ज किया गया।

बताया गया कि वर्ष 2018-19 में पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में सुजीत सिन्हा, रिया सिन्हा समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसी मामले में शनिवार को रिया सिन्हा की पेशी हुई।

रिया सिन्हा को चाईबासा जेल से सुरक्षा के बीच पलामू लाया गया था। कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस उन्हें वापस चाईबासा ले गई।

सुजीत सिन्हा मूल रूप से पलामू के हुसैनाबाद के पथरा गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। रिया सिन्हा पर भी कई गंभीर मामलों में केस दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram