फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

टाटा वर्कर्स यूनियन नेतृत्व पर उठा सवाल, जेडीसी चेयरमैन शहनवाज खान ने दिया इस्तीफा 

– वादा पूरा नहीं कर पाने पर उपहास नहीं झेल पाए, सेफ्टी एवं फायर ब्रिगेड के कमेटी मेंबर पद से भी दिया इस्तीफा जमशेदपुर। टाटा वर्कर्स यूनियन नेतृत्व के कार्यशैली पर फिर से एक बार सवाल उठा है। संजीव उर्फ़ टुन्नू चौधरी पहले भी कई

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

– वादा पूरा नहीं कर पाने पर उपहास नहीं झेल पाए, सेफ्टी एवं फायर ब्रिगेड के कमेटी मेंबर पद से भी दिया इस्तीफा

जमशेदपुर।

टाटा वर्कर्स यूनियन नेतृत्व के कार्यशैली पर फिर से एक बार सवाल उठा है। संजीव उर्फ़ टुन्नू चौधरी पहले भी कई मुद्दों पर कमेटी मेंबर और कर्मचारियों से घिर चुके हैं। अब तो उनके ऊपर और उनके नेतृत्व पर ही सवाल उठ गया है। सवाल भी कोई आम कर्मचारी नहीं बल्कि सेफ्टी एवं फायर ब्रिगेड से कमेटी मेंबर तथा जेडीसी चेयरमैन शाहनवाज खान अपने पद से इस्तीफा देकर उठाया है।

शाहनवाज खान ने मंगलवार को कमेटी मेंबर तथा जेडीसी चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा उन्होंने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चोधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह को सौंपा है। उन्होंने इस्तीफा के कारणों को बताते हुए कहा है कि प्रबंधन तथा यूनियन का उन्हें सहयोग नहीं मिल रहा है। परिणामस्वरुप कर्मचारियों से जुड़े कई मामलों का हल नहीं हो पा रहा है। इसलिए वे अपने सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शहनवाज खान यूनियन चुनाव में एनएस ग्रेड के करीब 60 कर्मचारियों को ब्लॉक-2 यानी एनएस ग्रेड-4 में प्रोमोशन दिलाने का वादा किया था। लेकिन यूनियन चुनाव को 15 माह बीत जाने के बावजूद इस दिशा में कोई फैसला नहीं हो पाया है। इधर पिछले दो वर्षों से कर्मचारियों को क्लोथिंग का लाभ नहीं मिल पाया है। जबकि शाहनवाज खान खुद क्लोथिंग स्टोर में हैं। दोनों मामले में कर्मचारियों का लगातार दवाब उनपर बढ़ रहा था। वह खुद का उपहास होने जैसा महसूस कर रहे थे।

कमेटी मेंबर के करीबी के मुताबिक एक सीनियर मैनेजर ने ही इस्तीफा देने का सुझाव दिया है। शाहनवाज खान के पिता भी कई वर्षों तक एलडी-1 से यूनियन के कमेटी मेंबर रहे थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram