Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»पहलगाम का बदला : ऑपरेशन सिंदूर 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला, 24 मिसाइलें दागी, 100 आतंकी ढेर
India

पहलगाम का बदला : ऑपरेशन सिंदूर 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला, 24 मिसाइलें दागी, 100 आतंकी ढेर

By Samsul HaqueMay 7, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर ही दी। इंडियन एयरफोर्स ने मंगलवार आधी रात के बाद पाकिस्तान और पीओके, यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक की। इस हमले में 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

  • पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों पर 24 मिसाइल दागीं,100 से ज्यादा आतंकी ढेर

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के डॉयरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं। सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर को पूरी रात मॉनिटर करते रहे। भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है और इसका नाम दिया है ‘ऑपरेशन सिंदूर। ये नाम उन महिलाओं को समर्पित है, जिनके पतियों की पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हत्या कर दी थी।

पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूत कार्रवाई का वादा देश की जनता से किया था। उन्होंने कहा था कि आतंकियों की बची-खुची जमीन को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। इसके लिए भारत के सुरक्षाबलों को खुली छूट दी गई थी। 7 मई को 1:45 बजे के करीब सुरक्षाबलों ने पीओके और पाकिस्तान में आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर हमला किया गया। इन हमलों में अब तक 100 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। मुरदीके में 30 आतंकियों को मार गिराया गया। दूसरे कैंपों में भी दर्जनों आतंकवादी मारे गए हैं।

  • कांग्रेस नेता ने ऑपरेशन सिंदूर पर उठा दिए सवाल

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भारतीय सेना की तरफ से किए गए ऑपरेशन सिंदूर के सबूत मांग लिए हैं। उन्होंने सवाल किया है कि क्या इस कार्रवाई से किसी आतंकवादी की मौत हुई है? थल सेना, नौसेना और वायुसेना ने साझा ऑपरेशन कर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 ठिकानों को निशाना बनाया है। खबर है कि भारत के रडार पर खासतौर से आतंकवादी संगठन के आका थे।कांग्रेस अल्वी ने कहा, इससे ज्यादा जवाब देना जरूरी है। यह कम से कम है। हमारी फौज ने तो वो किया जो भारत सरकार ने कह दिया। जितना ऑब्जेक्ट उनको दिया गया, उन्होंने पूरा कर दिखा दिया। फिर वही सवाल उठता है कि क्या चुन चुन कर आतंकवादी मार दिए गए। दोबारा तो पहलगाम नहीं होगा? हर कुछ दिन के बाद कुछ न कुछ हो जाता है।
उन्होंने कहा, यह ऐसा मौका है, इस मौके पर प्रधानमंत्री ने जो कुछ कहा था कि हम आतंकियों की बची हुई जमीन खत्म कर देंगे, हम उनके आकाओं को खत्म कर देंगे। अगर ऐसा हुआ है, तो बहुत अच्छा है। हम तो सिर्फ प्रधानमंत्री से पूछते हैं कि जो आपने कहा था क्या वो पूरा हो गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

गुमला सदर अस्पताल पर गंभीर आरोप, दस्त के मरीज को दी गई कैल्शियम की दवा

June 22, 2026

चैनपुर के कातिंग पंचायत में विकास की नई पहल, 500 मीटर सड़क निर्माण शुरू

June 22, 2026

चैनपुर अस्पताल में नशे में धुत डॉक्टर पर गंभीर आरोप, सांसद प्रतिनिधि ने कार्रवाई की मांग की

June 22, 2026

RECENT ADDA.

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के घर से ढाई लाख के जेवरात गायब, घरेलू कर्मी पर शक; पुलिस जांच में जुटी

June 22, 2026

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

KGN मेडिकल फायरिंग और रंगदारी कांड का मास्टरमाइंड ‘घेघा’ गिरफ्तार

June 22, 2026

कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाइवा का कहर, महिला की मौत के बाद सड़क जाम

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.