फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, सनसनी

Jamshedpur news: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक (33) की गोली मारकर हत्या कर दी। कदमा के विजया हेरिटेज निवासी निखार को अपराधियों ने कांदरबेड़ा के पास स्थित होटल थेमाइट स्टोन के समीप निशाना बनाया और ताबड़तोड़

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक (33) की गोली मारकर हत्या कर दी। कदमा के विजया हेरिटेज निवासी निखार को अपराधियों ने कांदरबेड़ा के पास स्थित होटल थेमाइट स्टोन के समीप निशाना बनाया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। हमले में उनके शरीर में चार गोलियां लगीं।

बताया जाता है कि निखार किसी कारोबारी काम से कांदरबेड़ा पहुंचे थे। इसी दौरान हथियार से लैस अपराधियों ने अचानक उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद उनके साथियों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वारदात की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और अपराधियों की पहचान के लिए घटनास्थल तथा आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हमलावर किस वाहन से पहुंचे थे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए।

चांडिल थाना प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का भी पता लगा रही है।

निखार सबलोक जमशेदपुर में कारोबारी गतिविधियों से जुड़े थे और होटल समेत कई कारोबार करने की जानकारी सामने आई है। पुलिस फिलहाल व्यावसायिक विवाद, आपसी रंजिश सहित हत्या के अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद कारोबारी की हत्या की खबर से जमशेदपुर और कांदरबेड़ा इलाके में सनसनी फैल गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram