Jamshedpur News: बर्मामाइंस मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर एक विचित्र घटना देखने को मिली। टाटा मोटर्स कर्मचारियों को लेकर जा रही बस और एक बाइक सवार के बीच मामूली टक्कर के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सड़क पर लंबा जाम लग गया और बस में सवार कर्मचारी अपनी ड्यूटी के लिए देर तक फंसे रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार नशे की हालत में था और बस के आगे अचानक आकर टकरा गया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। दुर्घटना के तुरंत बाद वह उठकर बस में चढ़ गया और बस चालक के साथ उलझ पड़ा। उसने कथित रूप से बस की चाबी छीन ली और बस चालक पर जानबूझकर धक्का मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगा। इसी दौरान उसने सड़क पर जाम लगा दिया।
यह भी पढ़ें: धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान
घटनास्थल पर राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की भीड़ लग गई। बस में बैठे टाटा मोटर्स कर्मचारियों को अपनी कंपनी तक पहुंचने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। लगभग आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बाइक सवार को हटाकर यातायात सुचारू कराया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और नशे में वाहन चलाने के आरोप में संबंधित बाइक सवार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान
संबंधित खबरें
- Jharkhand धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान
- Jharkhand NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान
- Jharkhand रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी
- Jharkhand जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र













