फॉण्ट कनवर्टर NEW

JMM-BJP साथ आएंगे? ‘टाइगर’ जयराम महतो के बयान से राजनीतिक हलचल

Ranchi News: झारखंड लोक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष और चर्चित विधायक जयराम महतो उर्फ ‘टाइगर’ ने राज्य की राजनीति में चल रही अटकलों पर एक बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। JMM और BJP के संभावित साथ आने के सवाल पर ‘टाइगर’ ने कहा

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड लोक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष और चर्चित विधायक जयराम महतो उर्फ ‘टाइगर’ ने राज्य की राजनीति में चल रही अटकलों पर एक बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। JMM और BJP के संभावित साथ आने के सवाल पर ‘टाइगर’ ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं होगी। उन्होंने याद दिलाया कि BJP के शासनकाल में हेमंत सोरेन पहले भी उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं।

उनके अनुसार, अगर दोनों दल फिर से साथ आते हैं, तो इसे अप्रत्याशित नहीं कहा जा सकता। जयराम महतो के इस बयान के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में कयासों और चर्चाओं का दौर और तेज़ हो गया है।

सीएम के दिल्ली दौरे पर उठाए सवाल

विधानसभा भवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए ‘टाइगर’ जयराम महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन के लगातार दिल्ली दौरे पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने पूछा कि जब राज्य के दोनों महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधि लगातार चार दिनों से दिल्ली में मौजूद रहेंगे, तो राज्य में जनता की समस्याओं का समाधान कौन करेगा? उन्होंने कहा कि इसी कारण लोग दोनों दलों की संभावित निकटता को लेकर तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं।

फंड संकट और रुकी योजनाओं पर चिंता

विधायक जयराम महतो ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि छात्रवृत्ति और मंईंया सम्मान योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं फंड की कमी के कारण रुकी हुई हैं, जिससे विकास कार्य लगभग ठप पड़ गए हैं। उन्होंने इस संकट के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि केंद्रांश राशि समय पर नहीं मिलने से राज्य अपने विकास कार्य पूरे नहीं कर पा रहा है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram