फॉण्ट कनवर्टर NEW

होटल रेटिंग टास्क पड़ा भारी! महिला ने खोए 3.25 लाख, टेलीग्राम फ्रॉड का शिकार

Ranchi News: राजधानी रांची में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर ऑनलाइन मुनाफे का झांसा देकर एक महिला को अपना शिकार बनाया है। डोरंडा के पारसटोली की निवासी नाहिद नसीम नामक महिला से टास्क पूरा करने के बहाने ₹3.25 लाख की बड़ी रकम की ठगी

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: राजधानी रांची में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर ऑनलाइन मुनाफे का झांसा देकर एक महिला को अपना शिकार बनाया है। डोरंडा के पारसटोली की निवासी नाहिद नसीम नामक महिला से टास्क पूरा करने के बहाने ₹3.25 लाख की बड़ी रकम की ठगी कर ली गई। पीड़िता ने इस संबंध में साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज कराया है।

होटल रेटिंग टास्क पड़ा भारी: महिला ने खोए 3.25 लाख, टेलीग्राम फ्रॉड का शिकार

पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि यह घटना 16 सितंबर को हुई, जब उन्हें टेलीग्राम पर एक ऐप के ज़रिए ऑनलाइन जॉब का ऑफर मिला। शुरुआती टॉस्क के रूप में उन्हें एक लिंक पर क्लिक करके होटल की रेटिंग करने के लिए कहा गया, जिसे पूरा करने पर उन्हें ₹600 का भुगतान मिला।

मुनाफे के लालच में गंवाए लाखों

शुरुआती मुनाफे से महिला का विश्वास जीतने के बाद, साइबर अपराधियों ने उनसे पैसे निवेश करने को कहा, यह दावा करते हुए कि इससे उन्हें और अधिक मुनाफा मिलेगा। महिला ने इस लालच में आकर 3.25 लाख रुपए निवेश कर दिए। निवेश के बाद, जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो कोई भुगतान नहीं मिला। बाद में फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ। पुलिस अब मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram