फॉण्ट कनवर्टर NEW

मुखिया के घर के बगल में सूने मकान में 15 मिनट में लाखों की चोरी!

Bokaro News: बोकारो के बालीडीह ओपी थाना क्षेत्र के तातरी मानगो में गुरुवार देर रात सुचेंद्र मिश्रा के सूने आवास में लाखों की चोरी हुई। दो अज्ञात चोरों ने घर से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। यह वारदात देर रात

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: बोकारो के बालीडीह ओपी थाना क्षेत्र के तातरी मानगो में गुरुवार देर रात सुचेंद्र मिश्रा के सूने आवास में लाखों की चोरी हुई। दो अज्ञात चोरों ने घर से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। यह वारदात देर रात हुई।घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में दोनों चोर तालाब के किनारे से आते और फिर घर में प्रवेश करते हुए दिखे हैं। फुटेज के अनुसार, चोरों ने महज 15 से 20 मिनट के भीतर तीन अलमारियां तोड़ दीं और उनमें रखे सामान को बैग में भरकर फरार हो गए।

चोरी का पता शुक्रवार सुबह तब चला, जब नौकरानी काम पर पहुंची। उसने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और कमरों के भीतर अलमारियां खुली पड़ी थीं। नौकरानी ने तुरंत पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को जानकारी दी गई। बालीडीह ओपी, जरीडीह थाना पुलिस, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

टीम ने पूरे घर का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है।गृहस्वामी सुचेंद्र मिश्रा अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए खूंटी गए हुए थे, जिसके कारण घर पूरी तरह खाली था। सुचेंद्र मिश्रा ने बताया कि वे 1972 से इस मकान में रह रहे हैं और आज तक ऐसी घटना नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि उनके घर के बगल में ही मुखिया का आवास है। इसलिए उन्हें कभी ऐसा अंदेशा नहीं था कि चोरी हो सकती है।

प्रारंभिक आकलन में उन्होंने बताया कि लगभग 15 से 20 लाख रुपए के कीमती जेवरात और सामान चोरी हुए हैं, जबकि सीसीटीवी में दिख रही गतिविधियों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि कुल नुकसान 25 से 30 लाख रुपए तक हो सकता है।

थाना प्रभारी आनंद आजाद सिंह ने बताया कि घटना गंभीर है और पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम ने कई सैंपल एकत्र किए हैं और डॉग स्क्वॉड ने भी घर के आसपास के रास्तों की जांच की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram