फॉण्ट कनवर्टर NEW

गाजा पर इजरायली एयरस्ट्राइक: 2 बच्चों सहित 8 फिलिस्तीनियों की मौ’त

गाजा पट्टी के अज-जवायदा इलाके में इजरायली सेना के भीषण मिसाइल और हवाई हमले; गोदाम मलबे में तब्दील, 4 साल के बच्चे समेत 8 फिलिस्तीनियों की गई जान।

Gaza Strip: फिलिस्तीन के गाजा पट्टी पर हुए ताजा इजरायली हवाई हमलों के बाद पूरे इलाके में तनाव एक बार फिर बेहद गहरा गया है। इन भीषण हमलों में कम से कम आठ फिलिस्तीनियों की जान चली गई, जिनमें दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। यह हमला इजरायल के प्रधानमंत्री के उस सख्त बयान के कुछ ही समय बाद हुआ, जिसमें उन्होंने गुब्बारे उड़ाने की गतिविधियों को लेकर गाजा पर सैन्य कार्रवाई तेज करने की खुली चेतावनी दी थी।

Read more: गाजा में फिर बमबारी, बच्चों समेत 13 लोगों की मौत का दावा

इजरायली वायुसेना ने मध्य गाजा के अज-जवायदा इलाके में स्थित एक गोदाम को निशाना बनाकर मिसाइल दागी, जिससे पूरी इमारत मलबे के ढेर में तब्दील हो गई। इसके साथ ही सलाह अल-दीन स्ट्रीट और आसपास के घनी आबादी वाले इलाकों में भी तेज बमबारी की गई, जिससे भारी नुकसान हुआ।

4 वर्षीय मासूम की मौत से मचा कोहराम

स्थानीय चिकित्सा सूत्रों और रिपोर्टों के अनुसार, मारे गए लोगों में चार साल का मासूम बच्चा मुहम्मद अब्देल सलाम ताहा भी शामिल है। इस हमले में कई अन्य नागरिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Read more: टूटा समझौता? गाजा पट्टी में फिर गूंजे धमाके, दो दर्जन मौतों की आशंका

लगातार हो रही बमबारी से गाजा में आम नागरिकों, खासकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन निर्दोष नागरिकों की मौतों पर गहरी चिंता जताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में शांति बहाली की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram