Skip to content
Log In
घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्यकर्मी, छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा CM सम्राट चौधरी ने महाकवि विद्यापति को दी श्रद्धांजलि, राज्यपाल भी रहे मौजूद स्थापना दिवस पर राधाकृष्ण किशोर ने अलग राज्य के संघर्ष को किया याद रेलवे ने जारी की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, यात्रा से पहले चेक करें तारीख विधानसभा स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन, यह इंसानियत और मानवता का मंदिर धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया दुख लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल

दहशत में बेसुध पाकिस्तान: एलओसी पार हो गए भारत के 2 प्लेन

India News: पाकिस्तान मारे दहशत के बेसुध हो रहा है। कौन उसके देश में घुस रहा है इसकी उसे खबर ही नहीं हो पाती। जब पाकिस्‍तान की सेना और वहां के राजनेता भारत को गीदड़ भभकियां देने में जुटे थे, उसी वक्‍त प्रतिबंध के बावजूद दो भारतीय प्‍लेन पाकिस्‍तानी एयर स्‍पेस में घुस गए। पाकिस्‍तानी एयर स्‍पेस में दाखिल होने वाले इन दो इंडियन प्‍लेन्‍स में एक एयर इंडिया एक्‍सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-191 थी, जबकि दूसरी फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की 6ई- 1481 थी। दोनों फ्लाइट भारत से खाड़ी देख के लिए उड़ी थीं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, 24 अप्रैल को जिस समय पाकिस्‍तान ने अपना एयर स्‍पेस भारतीय प्‍लेन्‍स के लिए बंद किया, ठीक उसी वक्‍त एयर इंडिया एक्‍सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-191 और इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ई- 1481 पाकिस्‍तानी एयर स्‍पेस में दाखिल हो रही थीं। आईएक्स -191 ने अमृतसर से दुबई के लिए उड़ान भरी थी, जबकि 6ई- 1481 ने चंडीगढ से दुबई के लिए उड़ान भरी थी। पाकिस्‍तानी एयर ट्रैफिक कंट्रोल सहित दूसरी एजेंसियां लंबे समय तक इन दोनों भारतीय फ्लाइट को लेकर असमंसज में बनी रहीं।

यह भी पढ़ें: धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान

इसके अलावा शारजाह से अमृतसर जा रही इंडिगो की दूसरी फ्लाइट 6ई-1428 भी पाकिस्‍तानी एयर स्‍पेस के मुहाने पर पहुंच गई। हालांकि इस बीच पाकिस्‍तान की यह हिम्‍मत नहीं हुई कि उसके एयर स्‍पेस में मौजूद भारतीय फ्लाइट को लेकर कोई कार्रवाई कर सके। दोनों फ्लाइट को अपने रास्‍ते जाने की इजाजत दे दी गई। दोनों भारतीय प्‍लेन्‍स ने पूरी शान के साथ अपनी यात्रा पूरी की और पाकिस्‍तानी एयर स्‍पेस पार कर आगे बढ़ गई। वहीं, शारजाह से अमृतसर जा रही फ्लाइट 6ई-1428 उस समय ईरान के ऊपर उड़ रही थी। कुछ ही मिनटों के अंतराल में फ्लाइट पाकिस्‍तानी एयर स्‍पेस में दाखिल होने वाली थी।

हालांकि, इंडिगो का प्‍लेन पाकिस्‍तानी एयर स्‍पेस में दाखिल होता, इससे एयर क्‍लोजर के बारे में पायलट को पता चल गया था। लिहाजा, इंडिगो के पायलट ने दक्षिण की ओर अपना रास्ता बदल लिया और रिफ्यूलिंग के बाद अहमदाबाद की ओर मुड़ गया। इस तरह तीनों भारतीय प्‍लेन अपने पूर्व निर्धारित रास्‍ते से गुजरते हुए गंतव्‍य के लिए बढ़ गए और पाकिस्‍तान मन मसोस कर रह गया।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया दुख

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *