फॉण्ट कनवर्टर NEW

कूच बिहार में धीरज प्रसाद साहू ने गरजते हुए लोकतंत्र बचाने का आह्वान

Lohardaga news: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कूच बिहार के राजगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मेलाकोपा में आयोजित कांग्रेस की विशाल रैली में हिस्सा लेकर चुनावी माहौल को गरमा दिया। वे वर्तमान में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga news: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कूच बिहार के राजगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मेलाकोपा में आयोजित कांग्रेस की विशाल रैली में हिस्सा लेकर चुनावी माहौल को गरमा दिया। वे वर्तमान में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक की अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। रैली में उमड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं के जोश ने साफ संकेत दिया कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है।

कार्यक्रम स्थल पर गूंजते नारों और उत्साह से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया। रैली को संबोधित करते हुए धीरज प्रसाद साहू ने जोश भरते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक प्रत्याशी की जीत का नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों, विकास और लोकतंत्र की रक्षा का चुनाव है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा आह्वान करते हुए कहा कि वे घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाएं और अपने उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाएं। साहू ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों और आम लोगों की आवाज बनी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता बदलाव चाहती है, और कांग्रेस ही वह शक्ति है जो राज्य को सही दिशा दे सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश देते हुए पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया।

रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी उत्साह के साथ पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और जीत का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और चुनाव में जीत सुनिश्चित करने पर जोर दिया। यह विशाल रैली साफ तौर पर दर्शाती है कि कांग्रेस ने आगामी चुनाव को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram