फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहरदगा बूटी पंचायत में करोड़ों की लागत से मॉडल पंचायत भवन बनेगा

Lohardaga news: बूटी पंचायत में मॉडल पंचायत भवन निर्माण को लेकर पंचायत जनप्रतिनिधि प्रखंड अधिकारी के साथ क्षेत्र भ्रमण कर स्थल का निरीक्षण किया। विदित हो कि लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के बूटी पंचायत में जिला परिषद विभाग के कोष से करोड़ों की

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga news: बूटी पंचायत में मॉडल पंचायत भवन निर्माण को लेकर पंचायत जनप्रतिनिधि प्रखंड अधिकारी के साथ क्षेत्र भ्रमण कर स्थल का निरीक्षण किया। विदित हो कि लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के बूटी पंचायत में जिला परिषद विभाग के कोष से करोड़ों की लागत से नया पंचायत भवन का निर्माण किया जाना है। जिसको लेकर बुधवार को स्थल का निरीक्षण जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की,प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू, पंचायत सचिव सुजीत उरांव एवं अंचल अमीन कुदरत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

निरीक्षण के दौरान पंचायत के जनता को सुविधा के अनुसार स्थल का चयन कंडरा बूटी पथ पर जल मीनार के समीप किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत सचिव को कहा कि गुरुवार को ग्राम सभा से निर्माण स्थल का पास करा कर कार्यालय में ग्राम सभा की कॉपी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जबकि जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की ने कहा कि जिला परिषद विभाग से मॉडल पंचायत भवन का निर्माण करोड़ रुपए की लगत से किया जाना है।

जिसे मद्देनजर रखते हुए निर्माण के पूर्व भवन का मुख्य द्वार मुख्य सड़क की ओर तथा पार्किंग की व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखते हुए कार्य आरम्भ कराया जाएगा। मौके पर संवेदक रोहित साहू,समीर उरांव,कुदरत कुमार सिंह,आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram