फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहरदगा में उपायुक्त ने दी अल्टीमेटम, सड़क परियोजनाएं अब समय पर पूरी होंगी

Lohardaga news: जिले में चल रही सड़क निर्माण योजनाओं को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। बैठक की

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga news: जिले में चल रही सड़क निर्माण योजनाओं को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
बैठक की शुरुआत एनएच-75 के अंतर्गत कुडू–उदयपुरा सड़क परियोजना की समीक्षा से हुई। इस दौरान तोड़े गए संरचनाओं के मुआवजे को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कुडू बाजार चौक के किनारे नाली निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराने को कहा गया। लोहरदगा बाईपास परियोजना में अधिग्रहित भूमि के जिन रैयतों का भुगतान अभी तक लंबित है,

उनके लिए विशेष शिविर आयोजित कर त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं कुडू–घाघरा मार्ग के कड़ाक में टॉल गेट निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करने के आदेश दिए गए। पथ प्रमंडल को नदिया–इरगांव सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने और भूमि अधिग्रहण के तहत देय मुआवजे का शीघ्र आकलन करने को कहा गया। ग्रामीण कार्य विभाग के तहत संचालित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना की भी गहन समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सभी योजनाओं में तेजी लाई जाए और समयसीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए। इसके अलावा होंदगा–कुजरा और हनहट–खरता मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलों के पुनर्निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने सभी विभागों को योजनाओं की सतत निगरानी और नियमित समीक्षा करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुजाता कुजूर सहित संबंधित विभागों के अभियंता उपस्थित रहे। साफ संदेश: अब लापरवाही नहीं चलेगी, हर हाल में समय पर पूरी होंगी सड़क योजनाएं!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram