फॉण्ट कनवर्टर NEW

हिमाचल में नशा तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 46 लाख की संपत्ति जब्त

India News: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ जारी मुहिम को एक और बड़ी सफलता मिली है। जिला सोलन पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने एक अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट के सरगना सुशील कुमार उर्फ लाजू को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से नशे

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ जारी मुहिम को एक और बड़ी सफलता मिली है। जिला सोलन पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने एक अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट के सरगना सुशील कुमार उर्फ लाजू को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से नशे की तस्करी के कारोबार में सक्रिय था और पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। उसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया।

यह मामला 2 मार्च 2025 को सामने आया था जब पुलिस ने परवाणू में दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 15 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी। पूछताछ में इन तस्करों ने सुशील कुमार का नाम लिया, जिससे पुलिस को उसकी भूमिका का पता चला। जांच में यह भी सामने आया कि सुशील के खिलाफ पहले से ही बालूगंज थाना में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस की पड़ताल में चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोपी ने नशे के धंधे से करीब 46 लाख रुपये की अवैध संपत्ति बनाई थी। इस राशि से उसने महंगी कारें खरीदीं, होटल और प्लॉट में निवेश किया, साथ ही नकद राशि फिक्स्ड डिपॉजिट में लगाई। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि उसकी कई संपत्तियां हिमाचल से बाहर अन्य राज्यों में भी हैं।

हिमाचल प्रदेश पुलिस इससे पहले भी नशा कारोबारियों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई कर चुकी है। 2024 से शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत अब तक छह मामलों में कुल 5.5 करोड़ की संपत्तियां जब्त की गई हैं। पुलिस ने इसे नशे के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी उपलब्धि बताया है और भविष्य में ऐसी कार्रवाइयों को और तेज़ करने की बात कही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram