फॉण्ट कनवर्टर NEW

हजारीबाग के अंसार नगर में हलचल! NIA का भोर में पड़ा छापा

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले में गुरुवार सुबह तड़के 5 बजे से ही केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) की टीम ने पेलावल थाना क्षेत्र के अंसार नगर इलाके में बड़ी छापेमारी शुरू कर दी। इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप और

अपनी भाषा में पढ़ें

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले में गुरुवार सुबह तड़के 5 बजे से ही केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) की टीम ने पेलावल थाना क्षेत्र के अंसार नगर इलाके में बड़ी छापेमारी शुरू कर दी। इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप और सन्नाटा पसर गया है। एनआईए टीम के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान भी बड़ी संख्या में तैनात हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह रेड इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और आतंकवाद से जुड़े मामलों की जाँच के लिए की जा रही है। एनआईए को अंसार नगर में कुछ महत्वपूर्ण डिजिटल और स्थानीय इनपुट्स मिले थे, जिसके आधार पर यह गोपनीय कार्रवाई शुरू की गई।

तलाशी अभियान के दौरान जांच एजेंसी ने कई घर से दस्तावेज, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जब्त की है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि वे इन सबूतों की बारीकी से जाँच कर संभावित नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और बाहरी या अंतरराष्ट्रीय संपर्कों का पता लगा रही हैं। यह रेड हजारीबाग में आतंकवाद से जुड़े संभावित मामलों की गंभीर जांच का हिस्सा है और पुलिस पूरे इलाके में कड़ी सतर्कता बरत रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram