फॉण्ट कनवर्टर NEW

गढ़चिरौली मुठभेड़: 48 घंटे चला ऑपरेशन; 14 लाख के इनामी समेत 4 नक्सली ढेर

India News: महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा पर स्थित कोपरशी जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। इनमें एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थीं। इन

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा पर स्थित कोपरशी जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। इनमें एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थीं। इन सभी पर मिलाकर करीब 14 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की 20 और सीआरपीएफ की 2 टीमें तलाशी अभियान के लिए भेजी गई थीं। दुर्गम इलाका और खराब मौसम होने के बावजूद जवानों ने 48 घंटे तक लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान माओवादियों ने अचानक सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवानों ने पहले आत्मसमर्पण की अपील की, लेकिन जब माओवादी नहीं माने तो जवाबी कार्रवाई की गई। करीब आठ घंटे चली इस मुठभेड़ के बाद चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इनमें मालू पाड़ा उर्फ मालू भी शामिल था, जो कंपनी नंबर 10 का पीपीसीएम रैंक का कमांडर था। उस पर अकेले छह लाख रुपये का इनाम था।

घटनास्थल से एक एसएलआर राइफल, दो इंसास राइफलें, एक 303 राइफल, 92 जिंदा कारतूस, तीन वॉकी-टॉकी और नक्सली साहित्य बरामद किया गया। सुरक्षाबलों की इस सफलता को क्षेत्र में बड़ी राहत माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram