Skip to content
Log In
NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर

रांची गौशाला में अन्नपूर्णा सेवा की पहली वर्षगांठ, अतिथियों का हुआ सम्मान

हरमू रोड स्थित रांची गौशाला न्यास गोकुलधाम परिसर में रविवार को अन्नपूर्णा सेवा के एक वर्ष पूरे होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गौ सेवा से जुड़े लोगों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

रांची: हरमू रोड स्थित रांची गौशाला न्यास गोकुलधाम परिसर में रविवार को अन्नपूर्णा सेवा के एक वर्ष पूरे होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गौ सेवा से जुड़े लोगों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गौशाला के अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार ने अतिथियों के स्वागत से की। मंत्री प्रदीप कुमार राजगढ़िया ने गौशाला और अन्नपूर्णा सेवा के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान

गौशाला के उपाध्यक्ष एसएन राजगढ़िया ने लोगों से तन, मन और धन से गौ सेवा से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।

सामाजिक संस्थाओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान माहेश्वरी सभा, शत्रुघ्न लाल गुप्ता, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन और घनश्याम शर्मा को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा झारखंड फेडरेशन चेंबर ऑफ कॉमर्स के तीनों अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों और उनकी टीम को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और उपस्थित लोगों ने गौ सेवा की। इसके बाद अन्नपूर्णा सेवा का शुभारंभ किया गया। आयोजकों के अनुसार, अन्नपूर्णा सेवा का सहयोग प्रेम कुमार, पुनीत कुमार और प्रेमसंस ट्रस्ट की ओर से स्वर्गीय प्रेम कुमार पोद्दार की स्मृति में किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन अमित चौधरी और मनीष लोधा ने किया। मौके पर समाजसेवी, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गौ भक्त मौजूद रहे।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *