Skip to content
Log In
NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर

बिहार जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू

बोकारो के बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह कोयले से लदी एक मालगाड़ी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मालगाड़ी की पांच बोगियों से धुआं निकल रहा था, जबकि एक बोगी में आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। हालांकि, रेलवे प्रशासन और CISF की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बोकारो : बोकारो के बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह कोयले से लदी एक मालगाड़ी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मालगाड़ी की पांच बोगियों से धुआं निकल रहा था, जबकि एक बोगी में आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। हालांकि, रेलवे प्रशासन और CISF की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे की है। जारंगडीह रेलवे साइडिंग से कोयला लेकर बिहार के नबीनगर स्थित NTPC पावर प्लांट जा रही मालगाड़ी जैसे ही बोकारो थर्मल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची, उसकी बोगियों से धुआं निकलने लगा।

यह भी पढ़ें: NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान

स्थिति को देखते हुए स्टेशन अधीक्षक शैलेश कुमार ने तुरंत मालगाड़ी को प्लेटफार्म पर ही रुकवा दिया। इसके बाद उन्होंने DVC की CISF फायर यूनिट को सूचना दी।

सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक राजीव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।

कोयले में पहले से आग लगी होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि कथारा कोलियरी के कोल स्टॉक में पहले से कोयला सुलग रहा था। संभव है कि वही सुलगता हुआ कोयला मालगाड़ी में लोड हो गया हो। यात्रा के दौरान हवा मिलने से आग और भड़क गई।

यह भी पढ़ें: रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी

हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रेलवे अधिकारियों और CISF की टीम की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा रेल हादसा टल गया। इस घटना ने कोयले की लोडिंग और परिवहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।

संबंधित विषय:
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *