Skip to content
Log In
जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात

फिजी के पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा- कुछ लोग आपसे खुश नहीं हैं?

India News: हाल ही में फिजी के प्रधानमंत्री सितवेनी लिगामामादा राबुका भारत की यात्रा पर भारत आए और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें बात अमेरिकी टैरिफ की भी निकली। तभी पीएम राबुका ने पीएम मोदी से कहा कि कुछ लोग आपसे खुश नहीं हैं, शायद यही कारण है कि उन्होंने 50 प्रतिशत का टैरिफ भारत पर लगा दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इससे आपको कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि दुनिया में आपका व्यक्तित्व इतना बड़ा है कि आप असहज स्थितियों को भी आसानी से सहज बना सकते हैं।

आईसीडब्ल्यूए व्याख्यान के बाद, एक श्रोता ने उनसे विभिन्न देशों के नेताओं के साथ उनकी द्विपक्षीय बातचीत और शांति का महासागर के दृष्टिकोण के बारे में उनसे क्या कहा गया, इसके बारे में पूछा। राबुका ने कहा, मेरी अमेरिका के राष्ट्रपति से कोई व्यक्तिगत बातचीत नहीं हुई है। मैंने रूस के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक का अनुरोध किया है। मेरी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई है…। उन्होंने कहा, कल जब हमने बातचीत की, तो प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी भावनाओं और अवधारणा को दोहराया। राबुका ने बिना विस्तार से बताए कहा, अब, जो कुछ हो रहा है, उसका असर अमेरिका के साथ आपके रिश्तों पर पड़ रहा है। शुल्कों की हालिया घोषणाएं…मैंने उनसे (प्रधानमंत्री मोदी से) कहा कि कुछ लोग आपसे बहुत खुश नहीं हैं, लेकिन आपका व्यक्तित्व इतना बड़ा है कि आप उन असहज स्थितियों को झेल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘राष्ट्र तभी पहचानते हैं अपनी क्षमताएं, जब तोड़ते हैं सोच की सीमाएं’: IIT खड़गपुर में बोले पीएम मोदी

राबुका ने यहां सप्रू हाउस में भारतीय वैश्विक परिषद (आईसीडब्ल्यूए) द्वारा आयोजित शांति का महासागर विषय पर व्याख्यान देने के बाद श्रोताओं के साथ बातचीत में मोदी के साथ अपनी वार्ता का ब्यौरा साझा किया। फिजी के प्रधानमंत्री रविवार को तीन दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे, जिसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य, डिजिटल प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भारत के साथ फिजी के संबंधों को मजबूत करना है।भारत और फिजी ने रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक कार्ययोजना तैयार की और शांतिपूर्ण एवं समावेशी हिंद-प्रशांत के लिए संयुक्त रूप से काम करने पर सहमति व्यक्त की। मोदी और राबुका ने समग्र द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने के लिए वार्ता की।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *