फॉण्ट कनवर्टर NEW

घाघरा सड़क हादसे में पांच मासूम हुए अनाथ, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पिता की मौत

गुमला :-घाघरा प्रखंड के देवाकी मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। इटकीरी नावाडीह निवासी 35 वर्षीय प्रकाश उरांव की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार प्रकाश दोपहर 2 बजे अपने मामा के घर करमा

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला :-घाघरा प्रखंड के देवाकी मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। इटकीरी नावाडीह निवासी 35 वर्षीय प्रकाश उरांव की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार प्रकाश दोपहर 2 बजे अपने मामा के घर करमा बासी मानने देवाकी गया था। वहां से शाम लगभग 7 बजे पैदल अपने घर लौटते समय देवाकी मोड़ के पास यह हादसा हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी घाघरा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया। मृतक प्रकाश उरांव अपने पांच बच्चों के साथ रहते थे। दो वर्ष पूर्व उनकी पत्नी दो बच्चों को लेकर घर छोड़ चली गई थी। दादा-दादी भी नहीं होने के कारण बच्चों का पालन-पोषण पूरी तरह प्रकाश पर ही निर्भर था। अब उनकी मौत के बाद बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए हैं। सबसे बड़ी बेटी सोनाली की उम्र लगभग 10 वर्ष है, जबकि सबसे छोटी बेटी मात्र 4 साल की है। पिता का सहारा छिन जाने के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन मासूमों के भविष्य और भरण-पोषण की जिम्मेदारी उठाने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram