फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची के कई इलाकों में आज बिजली कटौती, मेंटेनेंस के चलते रहेगी बिजली बंद

रांची में आज रविवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग पेड़ों की डालियों की कटाई, लाइन की मरम्मत और अन्य मेंटेनेंस का काम करेगा। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : रांची में आज रविवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग पेड़ों की डालियों की कटाई, लाइन की मरम्मत और अन्य मेंटेनेंस का काम करेगा। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

विकास और चंदवे: विकास फीडर में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे विकास, रूढ़िया, मेसरा, बिरसा चौक और नया टोली प्रभावित होंगे। चंदवे फीडर में दोपहर 12 से 2 बजे तक कटौती रहेगी। इस दौरान बड़ा उलातू, ओयना, चंदवे, नेवरी और चारी में बिजली नहीं रहेगी।

ओरमांझी: कुच्चू, चायबगान और पिस्का फीडर में सुबह के समय मेंटेनेंस होगा। कुच्चू, कामता, हेंडेबिली, गुंजा, सगा टोली, जवा बेड़ा सहित कई इलाकों में बिजली प्रभावित रहेगी।

सिकिदिरी: सांडी फीडर में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। भूसुर, डटमा, चाड़ू, सहेदा, जसपुर और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।

टाटीसिलवे: गोंदलीपोखर, प्लांडू, बंता और रामपुर फीडर से जुड़े कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। अनगड़ा फीडर के हेसाल इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं द्वारिका हॉस्पिटल इलाके में सुबह 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए मोबाइल चार्ज करने, पानी भरने और अन्य जरूरी काम पहले ही कर लें।

read more ; नो-एंट्री के बावजूद एग्रिको-गोलमुरी सड़क पर भारी वाहन कैसे? अप्पू तिवारी ने उठाए सवाल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram