फॉण्ट कनवर्टर NEW

बच्चों को घरेलू काम सिखाने के आसान और मजेदार तरीके

बच्चों को जिम्मेदार बनाना आसान नहीं होता, लेकिन अगर उन्हें सही तरीके से सिखाया जाए तो वे न सिर्फ घर के काम-काज में मददगार बन सकते हैं बल्कि साफ-सफाई और व्यवस्था की अहमियत भी समझने लगते हैं। खासकर वीकेंड पर जब समय थोड़ा ज्यादा मिलता

अपनी भाषा में पढ़ें

बच्चों को जिम्मेदार बनाना आसान नहीं होता, लेकिन अगर उन्हें सही तरीके से सिखाया जाए तो वे न सिर्फ घर के काम-काज में मददगार बन सकते हैं बल्कि साफ-सफाई और व्यवस्था की अहमियत भी समझने लगते हैं। खासकर वीकेंड पर जब समय थोड़ा ज्यादा मिलता है, तो यह आदतें बच्चों में धीरे-धीरे डाली जा सकती हैं।

1. छोटे-छोटे टास्क दें:
एक साथ पूरे घर की सफाई सिखाने की बजाय बच्चों को छोटे टास्क देना बेहतर होता है। जैसे – उनके वॉर्डरोब को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी दें। उन्हें पहले सारे कपड़े बाहर निकालने और फिर तह कर के इस तरह से रखने को कहें कि उपयोग में आसान हो। इससे वे चीजों को सलीके से रखना सीखेंगे।

2. साथ में काम करना सिखाएं:
अगर बच्चा काम करते समय कठिनाई महसूस कर रहा है, तो उसे अकेला न छोड़ें। उसकी मदद करें और काम करने का सही तरीका बताएं। उदाहरण के लिए, शर्ट को तह कैसे किया जाता है, मोजों को कैसे जोड़ा बनाकर रखा जाता है या बुक शेल्फ में किताबों को कैसे क्रम से जमाया जाता है – ये सब चीजें उन्हें करके सिखाएं।

3. म्यूजिक से बनाएं माहौल मजेदार:
बच्चा काम करते-करते बोर न हो, इसके लिए उसकी पसंद का म्यूजिक चलाएं। बीच-बीच में डांस का छोटा-सा ब्रेक भी लें, जिससे काम करना बच्चों को उबाऊ न लगे और वे उसे मजे से सीखें।

4. खेल-खेल में सिखाएं:
बच्चों को समय-सीमा में टास्क देना एक अच्छा उपाय हो सकता है। जैसे – कहें कि “अगर 5 मिनट में 5 जोड़े जूते अलमारी में रख दिए तो चॉकलेट मिलेगी।” इससे उनमें उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना आएगी।

5. सराहना और ईनाम दें:
जब बच्चा अपना काम पूरा कर ले, तो उसकी मेहनत की खुले दिल से तारीफ करें। उसकी पसंदीदा डिश बनाएं या कोई छोटा-सा गिफ्ट दें। साथ ही, परिवार के अन्य सदस्यों के सामने उसकी सराहना करें। इससे उसके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और वह अगली बार और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram