अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने आज राजभवन पहुँचकर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को उनके जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की।
राज्यपाल श्री गंगवार ने सभी शुभेच्छुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा ही उनके जीवन का उद्देश्य है और वह झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। राजभवन परिसर में सादगीपूर्ण वातावरण में जन्मदिन मनाया गया, जहां प्रशासनिक अधिकारियों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी बधाई संदेश प्रेषित किए।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

